फरमानी नाज़ के नए गाने घर-घर तिरंगा ने मचाई इंटरनेट पर धूम, देखें वीडियो
लखनऊ, 09 अगस्त: हर हर शंभू भक्ति का गाना गाकर कट्टरपंथियों के निशाने पर आई यूपी की सिंगर फरमानी नाज़ ने एक और नया गाना मंगवार को रिलीज कर दिया है। जो चंद ही घंटों में इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मोदी सरकार के अभियान घर-घर तिरंगा थीम को फोकस करते हुए रिलीज किया गया है। इस गाने में यू ट्यूब सिंगर फरमानी नाज और उनकी टीम भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

भगवान भक्ति के बाद देश भक्ति का फरमानी ने गाया गाना
फरमानी नाज ने इस देश भक्ति से ओत-प्रोत गाने को अपनी पूरी टीम के साथ गाया है। इस गाने में फरमानी समेत सभी तिरंगे के रंग में नजर आ रहे हैं। फरमानी की टीम ने अपने नए गाने का वीडियो फेस बुक, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रिलीज किया है।
Recommended Video

फरमानी के नए गाने के बोल
फरमानी के इस नए गाने के बोल हैं
खुशियां मनाएंगे झूमेगे गाएंगे, घर-घर फहराएंगे तिरंगा प्यारा तिरंगा प्यार ये देश हमारा
तिरंगा प्यार ये देश हमारा है जान से प्यार, घर घर लहराएंगे ये तिरंगा प्यारा.....
हर-हर शंभू गाने वाली फरमानी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई थी
बता दें यूपी के मुज्जफरपुर के एक छोटे से गांव की रहने वाली फरमानी नाज ने कुछ दिन हर हर शंभू भोले नाथ का गाना गाया जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया लेकिन वो उलेमा और मौलानाओं के निशाने पर आ गई थीं। कट्टटपंथियों ने फरमानी के खिलाफ फतवा जारी कर दिया था। हालांकि फरमानी का इस पर कोई असर नहीं हुआ इसके बाद भी फरमानी भगवान के भजन गाती नजर आ रही हैं।
फरमानी नाज को मिली है ये चेतावनी
कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं फरमानी नाज की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। उन पर हर हर शंभू गाने वाली ओडिशा की सिंगर अभिलिप्सा और जीतू ने उनको चेतावनी दी है। जीतू ने कहा है कि फरमानी ने नेशलल टीवी पर कहा कि ये गाना उनकी टीम ने कंपोजीशन किया है। ऐसा कह कर उन्होंने हमें आहत किया है। उन्हें इसके लिए वीडियो जारी कर माफी मांगनी होगी अगर वो एक सप्ताह के अंदर ऐसा नहीं करती हैं तो उसके खिलाफ हम कानूनी कार्रवाई करने पर मजबूर होंगे।












Click it and Unblock the Notifications