Wedding Pics: फरहान ने शेयर की शिबानी संग Liplock की तस्वीर, आपने देखी क्या?
नई दिल्ली, 23 फरवरी। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर फरहान अख्तर ने अपने चाहने वालों के लिए अपनी और शिबानी की शादी की पहली फोटो शेयर कर दी। तस्वीर में फरहान और शिबानी एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के लिपलॉक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फरहान के फैंस इस तस्वीर को देखकर बहुत ज्यादा खुश हैं। लोगों ने तस्वीर पर काफी कमेंट्स किए हैं। लोगों ने लिखा है कि कहने की जरूरत नहीं है, दोनों एक साथ प्यारे लगते हैं, दोनों हमेशा खुश रहें यही रब से दुआ है।

शिबानी ने इंस्टाग्राम पर बदला नाम
गौरतलब है कि 19 फरवरी को फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने खंडाला में शादी रचाई है, जिसमें उनके परिवार वाले और क्लोज फ्रेंड और रिश्तेदार शामिल हुए थे। दोनों ने अपनी शादी कोर्ट में रजिस्टर कराई है। मालूम हो कि शादी होने के बाद शिबानी ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम शिबानी दांडेकर-अख्तर कर लिया है। यही नहीं उन्होंने अपना बॉयो भी चेंज किया है। अब उनका बायो प्रोड्यूयर, प्रजेंटर, एक्ट्रेस, सिंगर और मिसेज अख्तर हो गया है, हालांकि फरहान के बॉयो में कुछ भी परिवर्तन नहीं हुआ है।

प्रतिज्ञा विधि
आपको बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी 19 फरवरी को जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के खंडाला फार्महाउस में हुई थी। इस जोड़े ने पारंपरिक मराठी विवाह समारोह या निकाह के बजाय प्रतिज्ञा विधि से शादी की। दंपति ने एक-दूसरे की धार्मिक पृष्ठभूमि और मानकों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया था।

शिबानी मल्टी टैलेंटड हस्ती हैं
आपको बता दें कि शिबानी मल्टी टैलेंटड हस्ती हैं, वो एक्टर- एंकर-वीजे और मॉडल हैं। वो अमेरिका में एक टीवी शो को होस्ट करती थीं। शिबानी 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की सह-मेजबानों में से भी एक थीं। शिबानी दांडेकर का जन्म 27 अगस्त 1980 को पुणे के एक मराठी-कोंकणी फैमिली परिवार में हुआ था। उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में जैसे 'सुल्तान' और 'शानदार 'जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

अनुषा दांडेकर और अपेक्षा दांडेकर
यही नहीं वो 'नमस्ते इंडिया', 'एशियन वरायटी शो' और 'वी देसी' जैसे शोज भी कर चुकी हैं । इसके अलावा वो कलर्स के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 5' में भी दिख चुकी हैं। उनकी दो बहनें हैं जिनके नाम हैं अनुषा दांडेकर और अपेक्षा दांडेकर हैं।
फरहान की पहली शादी साल 2000 में अधुना भबानी से हुई थी
तो वहीं फरहान की ये दूसरी शादी है।उनकी पहली शादी साल 2000 में अधुना भबानी से हुई थी लेकिन शादी के 17 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से दोनों को दो बेटियां शाक्य और अकीरा हैं।












Click it and Unblock the Notifications