Fardeen-Natasha: शादी के 18 साल बाद फरदीन खान और नताशा माधवानी ले रहे तलाक? एक साल से रह रहे अलग
बॉलीवुड में एक और रिश्ता टूटने की कगार पर है। जी हां फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा माधवानी शादी के 18 साल बाद तलाक ले सकते हैं।
Fardeen Khan and Natasha Madhvani Divorce: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान की निजी जिंदगी में इन दिनों काफी उथल-पुथल चल रही है। ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक, उन्होंने अपनी पत्नी नताशा माधवानी से अलग होने का फैसला कर लिया है। पिछले कुछ समय से दोनों एक दूसरे से अलग रहे हैं।
18 साल बाद अलग हो रहे हैं फरदीन और नताशा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरदीन खान और नताशा माधवानी ने साल 2005 में शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी और बेटा है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जहां नताशा पिछले एक साल से लंदन में अलग रह रही हैं। वहीं फरदीन खान अपनी मां के साथ मुंबई में रह रहे हैं।

एक साल से रह रहे अलग
सूत्रों से पता चला है कि, दोनों के बीच काफी समय से झगड़े चल रहे थे। यही वजह है कि दोनों ने अलग होने के फैसला कर लिया है। जब इस बारे में मीडिया ने कपल से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस पर कुछ भी टिप्पणी करने से बचते हुए नजर आए। हालांकि अभी तक इन खबरों पर न तो फरदीन ने रिएक्ट किया है न ही नताशा ने।
साल 2005 में की थी शादी
आपको बता दें कि, फरदीन खान दिवगंत अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। नताशा माधवानी, जानी मानी 70-80s के दशक की सुपरहिट हीरोइन मुमताज की बेटी हैं। फरदीन खान और नताशा ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2005 में शादी की थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की थी। लेकिन अब दोनों लगभग 18 साल बाद एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग होने का फैसला कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications