अभिषेक-ऐश्वर्या की वजह से अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म को मारी थी लात, फराह खान ने किया खुलासा, कही ये बात
Farah Khan Amitabh Bachchan: साल 2007 में फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' रिलीज हुई थी। जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने लीड रोल निभाया था। फिल्म का गाना 'दीवानगी दीवानगी' गाना सुपरहिट साबित हुआ था। इसके लिए कई सारे एक्टर्स नजर आए थे। हालांकि अमिताभ बच्चन इस गाने से गायब रहे।
एक इंटरव्यू के दौरान फराह खान ने बताया कि 'दीवानगी दीवानगी' के लिए लगभग 40 एक्टर्स को बुलाया गया था जिसमें से 31 ही नजर आए थे। इसमें अमिताभ बच्चन भी आने वाले थे लेकिन वह अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की वजह से इस गाने का हिस्सा नहीं बन पाए।

फराह खान ने कहा कि अमिताभ बच्चन इस गाने का हिस्सा इसलिए नहीं बन सके क्योंकि उस समय वो अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय की शादी में व्यस्त थे। जब इस गाने की शूटिंग होनी थी तब उसी हफ्ते अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी थी। इसके बाद फराह ने मजाक में कहा कि, "इंडस्ट्री को शादी में नहीं बुलाया था इसलिए वे सभी शूटिंग के लिए आए। तो यह अच्छा है।"
इसके अलावा दिलीप कुमार और सायरा बानो भी इस गाने का हिस्सा नहीं बन पाए थे। फराह ने कहा कि, शाहरुख खान ने जिन दो लोगों से कहा था कि वह व्यक्तिगत रूप से जाएंगे और सेट पर लाएंगे, जिनके बारे में मैंने उनसे कहा था कि मैं उन्हें चाहती हूं। मैं हर दिन शाहरुख से पूछती थी 'दिलीप कुमार कब आएंगे?' और वह कहते, 'मैं कल जाऊंगा और उन्हें अपने साथ लाऊंगा।'
बता दें कि फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम साल 2007 में रिलीज हुई थी और अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी भी उसी साल हुई थी। इस शादी में कपल के करीबी दोस्त और उनके परिवार वाले ही शामिल हुए थे। शादी के 4 साल बाद अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या का जन्म हुआ था। अब दोनों को एकसाथ 17 साल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications