Oscar: ऑस्कर समारोह में राजामौली और RRR की टीम का हुआ अपमान? वीडियो देख भड़के फैंस

RRR Natu Natu Song: आरआरआर के गाने 'नाटू-नाटू' को मिले बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर से फैंस में काफी खुशी है, तो वहीं दूसरी और टीम आरआरआर को मंच के लास्ट की सीट दिए जाने को लेकर फैंस नाराज हैं।

Oscars Awards

Oscars Awards: फिल्म आरआरआर (RRR) के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर जीतकर दुनिया को इस डांस का दीवाना बना दिया है। वहीं दूसरी ओर ऑस्कर समारोह में टीम आरआरआर को मंच के लास्ट की सीट दिए जाने को लेकर फैंस काफी हैरान और नाराज हैं।

थिएटर में RRR टीम को सबसे लास्ट में देख फैंस हुए नाराज
दरअसल, सोशल मीडिया पर शेयर किए गये एक वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि फिल्म के गीत नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिलने की घोषणा होते ही RRR की टीम जोर-जोर से तालियां बजा रही है, जोकि सबसे पीछे बैठी हुई थी। राजामौली के साथ उनकी पत्नी और दो अन्य लोग थे। हालांकि, राम चरण, उनकी पत्नी उपासना और जूनियर एनटीआर उनके साथ नहीं थे।

फैंस ने सोशल मीडिया पर पूछे सवाल
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आरआरआर को मिली इस बड़ी उपलब्धी के लिए खुशी तो जाहिर की, लेकिन कार्यक्रम में खराब सीटों के बारे में भी उन्होंने जमकर सवाल किए। एक यूजर ने सवाल करते हुए पूछा कि वे पीछे क्यों बैठे थे। एक अन्य ने कहा कि 'यह शर्मनाक है कि आरआरआर टीम पीछे क्यों बैठी है।' हॉलीवुड रिपोर्टर की एक पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा कि आप उन्हें बिल्कुल पीछे कैसे बिठा सकते हैं, यदि आप जानते हैं कि वे जीतने जा रहे हैं?

एमएम कीरावानी की सोशल मीडिया पर हो रही प्रशंसा
वहीं दूसरी ओर आरआरआर (RRR) के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिलने की घोषणा के बाद म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी (M.M. Keeravani) की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। इस मौके पर उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान सभी का आभार जताया। नाटु-नाटु गाने को मिले ऑस्कर अवॉर्ड (Oscars Awards 2023) के साथ एमएम कीरावनी की स्पीच की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें- RRR Natu Natu Song: 'नाटू नाटू' परफॉर्मेंस को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, MM Keeravani की स्पीच ने जीत लिया दिल

Recommended Video

    Naatu Naatu | Oscars Awards 2023| PM Narendra Modi | Rahul Gandhi | SS Rajamouli | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान 'धन्यवाद अकादमी' कहते हुए कहा कि, 'मैं कारपेंटर्स को सुनते हुए बड़ा हुआ हूं, और अब यहां मैं ऑस्कर के साथ हूं, जिसके बाद उन्होंने गाना शुरू किया, 'मेरे मन में और राजामौली और मेरा परिवार के मन में केवल एक ही इच्छा थी। आरआरआर को भारत का हर गौरव जीतना है और मुझे दुनिया के शीर्ष पर पहुंचाना है।' धन्यवाद कार्तिकेय और आप सभी का धन्यवाद।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+