'प्रेग्नेंट हैं फिर भी...' 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए पति संग आलिया भट्ट को देख ऐसा क्यों बोले फैंस?

हाल ही में रणबीर-आलिया को एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो से निकलते देखा गया। कपल को साथ में फिल्म प्रमोट करता देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मुंबई, 1 सितंबर: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी के बाद भी बड़े जोरों-शोरों से अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही रणबीर कपूर भी फिल्म का खूब प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक बार फिर कपल को एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो से निकलते भी देखा गया। कपल को साथ में फिल्म प्रमोट करता देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई।

इमोशनल क्यों हुए फैंस?

इमोशनल क्यों हुए फैंस?

अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर लाल कुर्ता और डेनिम में नजर आए। साथ ही रणबीर की लविंग वाइफ आलिया को येलो कलर की कुर्ती में देखा गया। कपल साथ में बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। आलिया भट्ट को प्रेग्नेंसी के वक्त भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करते देख फैंस भी काफी इमोशनल हो रहे हैं।

'एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट कर रहे'

आलिया रणबीर का ये वीडियो मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। वीडियो देख एक फैन ने कहा कि वो थके हुए नहीं लग रहे हैं, जबकि थके हुए हैं। दोनों एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट दे रहे हैं।

फैंस ने की कपल की तारीफ

फैंस ने की कपल की तारीफ

एक यूजर ने कहा कि उम्मीद है कि दोनों की मेहनत रंग लाएगी, और लोग उनकी फिल्म को देखेंगे। वहीं कई यूजर बोले कि दोनों बहुत मेहनत कर रहे हैं। आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी के बावजूद मेहनत कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि हे भगवान। इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा मेहनती ये दोनों हैं फिर भी अपने काम में 100 प्रतिशत दे रहे हैं।

'आलिया को बताया मेहनती'

'आलिया को बताया मेहनती'

रणबीर आलिया का ये वीडियो देख फैंस दोनों को काफी मेहनती बता रहे हैं। साथ ही आलिया भट्ट को लेकर फैंस खासा उत्साहित हैं। यूजर्स का कहना है कि आलिया इस मुश्किल समय में भी अपना शत-प्रतिशत दे रही हैं। फैंस उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

इस दिन रिलीज हो रही 'ब्रह्मास्त्र'

इस दिन रिलीज हो रही 'ब्रह्मास्त्र'

बताते चलें कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म 9 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। हिंदी के अलावा फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मोनी रॉय भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में खबरें ऐसी भी थीं कि फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी है।

नहीं चल सकी थी 'शमशेरा'

नहीं चल सकी थी 'शमशेरा'

रणबीर कपूर को आखिरी बार फिल्म 'शमशेरा' में देखा गया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में कुछ कमाल नहीं कर सकी। अब एक्टर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म पहले कई बार डिले हो चुकी है। लेकिन अब आखिरकार ये रिलीज होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+