अपने चाहने वालों के लिए फिर से जिंदा होंगे रतन टाटा! ये एक्टर पहले ही निभा चुका है रोल, अब किसकी बारी?
Ratan Tata Biopic: देश के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा के निधन से पूरे देश को तगड़ा सदमा लगा। रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया। रतन टाटा को खोना पूरे देश का बड़ा लॉस है। आज हर कोई उन्हें याद कर रहा है। रतन टाटा नहीं रहे मगर उन्हें पर्दे पर देखने की तमन्ना हर किसी की है। हर कोई इस जेम को बड़े पर्दे पर देखना चाहता है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि कौन सा स्टार इस किरदार को पूरी शिद्दत से निभा पाएगा।
खबरें हैं कि रतन टाटा को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि रतन टाटा की बायोपिक अगर बनती है तो कौन से एक्टर्स उनके किरदार के लिए फैंस और मेकर्स की पहली पसंद होंगे।
बायोपिक पर लगी मुहर!
हाल ही में जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने रतन टाटा पर फिल्म बनाने की पेशकश की है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि पूरे बोर्ड को इस बात का दुख है कि रतन टाटा इस दुनिया में नहीं रहे, पूरे देश को उनकी कमी महसूस होगी। देश के इस महान इंसान को श्रद्धांजलि देने के लिए वो जी स्टूडियो की तरफ से उनकी बायोपिक फिल्म बनाना चाहते हैं।
आखिर कौन बनेगा रतन टाटा?
अब अगर रतन टाटा की बायोपिक बनती है तो सवाल उठता है कि उसमें दिग्गज बिजनेसमैन का किरदार अदा कौन करेगा? इंडस्ट्री में टैलेंटेड एक्टर्स की कमी नहीं है मगर रतन टाटा के किरदार में किसी स्टार को खोज पाना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं होगा। आइये जानते हैं वो स्टार्स कौन से हैं, जिनका नाम टाटा की बायोपिक के लिए आगे आ रहा है।
अमिताभ बच्चन
रतन टाटा की बायोपिक में उनका किरदार निभाने वाले पसंदीदा एक्टर्स की रेस में सबसे पहला नाम इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन का है। अमिताभ बच्चन फैंस और मेकर्स की पहली पसंद हैं। उनका अंदाज ही रतन टाटा की बायोपिक में फैंस को संतुष्ट कर सकता है। मगर ऐसा नहीं है कि सदी के महानायक ही इस रोल के लिए लोगों की पसंद हों। उनके अलावा अन्य एक्टर्स का नाम भी सामने आ रहा है।

अभिषेक बच्चन
बिग बी के अलावा उनके बेटे का नाम भी इस बायोपिक में सामने आ रहा है। खबरें हैं कि अभिषेक बच्चन को इस रोल के लिए चुना जा सकता है। फैंस भी उनके नाम को आगे कर रहे हैं। ऐसे में क्या अभिषेक बच्चन फैंस और मेकर्स की उम्मीदों पर खरे उतर पाएंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

आर माधवन
रॉकेटरी द नांबी इफेक्ट जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाने वाले आर माधवन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वैसे इस बात में कोई दोराय नहीं है कि आर माधनव कितने टैलेंटेड एक्टर हैं। अगर उन्हें ये रोल दिया गया तो सबको उम्मीद है कि वे इसमें खरे उतरेंगे ही उतरेंगे। हालांकि इस लिस्ट में अभी और नाम भी शामिल हैं।

रणवीर सिंह
बॉलीवुड के बाजीराव का नाम भी रतन टाटा की बायोपिक में रोल निभाने वाले पसंदीदा स्टार्स की लिस्ट में शामिल है। रणवीर सिंह वर्सटाइल स्टार हैं। वे हर रोल में एकदम फिट बैठते हैं। ऐसे में एक दिग्गज बिजनेसमैन के रोल में उन्हें देखना वाकई बेहद दिलचस्प होगा। मगर ये तो वक्त ही बताएगा कि रणवीर ये रोल अदा करेंगे या फिर नहीं।

इस स्टार ने निभाया था रतन टाटा का रोल
आपको साल 2019 में आई फिल्म नरेंद्र मोदी तो याद ही होगी। जिसे ओमांग कुमार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म पीएम मोदी के नाम पर बनी थी और इस फिल्म में विवेक ओबरॉय ने नरेंद्र मोदी का रोल प्ले किया था। फिल्म में रत टाटा के किरदार की भी खूब चर्चा हुई थी। रतन टाटा का किरदार किसी और ने नहीं बल्कि टैलेंटेड स्टार बोमन ईरानी ने अदा किया था।
खूब बटोरी थी बोमन ने तारीफ
उस वक्त बोमन को इस रोल के लिए काफी तारीफ मिली थी। बोमन के लुक को भी लोगों ने काफी हद तक रतन टाटा के लुक से कंपेरिजन किया था। बोमन ने इस रोल को काफी अच्छी तरह निभाया भी था। खैर ये तो फिल्म की बात थी, जिसमें रतन टाटा का एक किरदार मात्र था। अब टाटा पर बायोपिक बनती है तो ये बात अपने आप में देखने वाली होगी कि कौन उनके किरदार को बखूबी निभा पाता है। ये देखना काफी दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications