बाइक सवार फैन ने अरिजीत सिंह की कार का किया पीछा, बीच सड़क की ऐसी हरकत, जानें क्या हुआ मामला
Arijit Singh: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह अपनी गायिकी के लिए काफी फेमस हैं। उनकी गिनती पॉपुलर सिंगर्स में होती है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और ऐसे में उनके लाइव कंसर्ट्स में भीड़ देखने लायक होती है। कई बार सिंगर अरिजीत सिंह को देखकर फैंस बेकाबू भी हो जाते हैं। हाल ही में अरिजीत सिंह के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सिंगर काफी गुस्सा हो गए थे। दरअसल अरिजीत सिंह को अपने फैंस की हरकत देखकर गुस्सा आ गया और उन्होंने फैन को जमकर फटकार लगा दी।
फैंस ने किया अरिजीत सिंह की कार का पीछा
अरिजीत सिंह के फैंस बाइक पर सवार होकर सिंगर की कार का पीछा कर रहे थे जो कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे एक फैन ने फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बाइक पर सवार दो लोग फेमस सिंगर अरिजीत सिंह की कार का पीछा करते हुए एक जगह रुकते हैं। वह अरिजीत सिंह के साथ फोटो क्लिक करवाना चाहते थे। इस उम्मीद में वह अरिजीत सिंह की कार का शीशा भी खटखटाते हैं।

फैंस को अरिजीत सिंह ने लगाई फटकार
आपको बता दें कि अरिजीत सिंह फैंस के इस बात से नाराज हो गए। वह कार का शीशा नीचे करके फैंस से सवाल पूछते हैं कि तुम जानते हो कि कितनी बार तुमने हॉर्न बजाया। इस तरह तुम किसे डिस्टर्ब कर रहे हो। मुझे या फिर सड़क पर चल रहे बाकी लोगों को। सिर्फ इसलिए कि आप मुझसे मिलना चाहते हैं, क्या इससे आपको दूसरों को परेशान करने का अधिकार मिल जाता है।
अरिजीत सिंह ने फैंस से कही ये बात
अरिजीत सिंह का ये जवाब सुनकर फैंस हैरान हो गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अरिजीत सिंह अपने फैंस की हरकतों से थोड़ा चिढ़े हुए नजर आ रहे थे। हालांकि उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया। अरिजीत सिंह ने फैंस से कहा- आप एक तस्वीर क्लिक करना चाहते हैं। आपने ये सब सिर्फ एक फोटो के लिए किया, है ना। अपना फोटो लें लेकिन इस तरह हॉर्न न बजाएं और लोगों को परेशान न करें।












Click it and Unblock the Notifications