फैन ने सेल्फी लेने के लिए शाहरुख खान के साथ की ऐसी हरकत, गुस्से में आग बबूला हो गए SRK और फिर.....

मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय एक फैन ने शाहरुख खान के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी कि वह बहुत तेज गुस्सा हो गए। इस चीज से उनके बेटे अबराम भी घबरा गए।

मुंबई, 8 अगस्तः बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि जल्द ही शाहरुख खान 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' फिल्म में नजर आने वाले हैं। लोद बड़े स्क्रीन पर बतौर हीरो उनकी वापसी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहा हैं और उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में शाहरुख खान अपने दोनों बेटे अबराम खान और आर्यन खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय एक फैन ने शाहरुख खान के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी कि वह बहुत तेज गुस्सा हो गए।

फैन पर आया शाहरुख खान को गुस्सा

फैन पर आया शाहरुख खान को गुस्सा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपने दोनों बेटों, आर्यन और अबराम के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद शाहरुख खान का एक फैन उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए जबरदस्ती उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था। तभी उस शख्स पर शाहरुख खान को बहुत तेज गुस्सा आया। दरअसल उस फैन की हरकत को देखकर शाहरुख खान का छोटा बेटा अबराम काफी डर गया था। अबराम ने घबराकर शाहरुख खान का हाथ और जोर से पकड़ लिया था।

बेटे आर्यन ने किया पापा को शांत

बेटे आर्यन ने किया पापा को शांत

हालात को संभालते हुए बड़े बेटे आर्यन ने पापा शाहरुख खान को शांत करवाया। वहीं, शाहरुख खान की टीम ने उस शख्स को दोबारा शाहरुख के पास जाने से तुरंत रोक दिया। पैपराजी विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहरुख खान का यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ने एक काले रंग की जैकेट और बी ट्रैक पैंट के साथ एक सफेद टी शर्ट पहनी हुई है। वहीं बड़े बेटे आर्यन खान नीले रंग के टी शर्ट और भूरे रंग के पैंट में नजर आ रेह हैं। वहीं अबराम ने लाल रंग की टी शर्ट और काले रंग का कारगो पैंट कैरी किया था।

सेल्फी लेने के लिए फैन ने की ऐसी हरकत

आप वीडियो में देख सकते हैं कि शाहरुख खान एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त अबराम का हाथ थामे हुए थे जबकि आर्यन उनके साथ-साथ चल रहे थे। तभी अचानक से एक शख्स आकर शाहरुख का हाथ पकड़ कर उन्हें रोकने और साथ में सेल्फी लेने की कोशिश करता है। शाहरुख खान खुद भी घबराकर थोड़ा पीछे हट जाते हैं। ये देखकर अबराम भी डर जाते हैं। फिर शाहरुख की सिक्योरिटी उस शख्स को वहां से दूर करती है।

फैंस कर रहे हैं शाहरुख का सपोर्ट

फैंस कर रहे हैं शाहरुख का सपोर्ट

शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग शाहरुख खान का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं जो कि उस वक्त पापा की जिम्मेदारी निभा रहे थे। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- जब आदमी शाहरुख के पास पहुंचा तो अबराम डर गया। फैंस द्वारा पूरी तरह से बुरा व्यवहार। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- मेरा दिल आर्यन पर आया उसने बस शाहरुख को कंट्रोल किया। फैन को अपनी सीमाएं समझनी चाहिए।

इन फिल्मों में दिखेंगे शाहरुख खान

इन फिल्मों में दिखेंगे शाहरुख खान

जानकारी के अनुसार शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'डंकी' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। उन्होंने तापसी पन्नू के साथ फिल्म का एक शेड्यूल पूरा कर लिया है और अब भारत लौटे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'डंकी' के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो लीक भी हुए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं। इसके अलावा शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' और 'जवान' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+