Mahesh Keshwala Wedding: मशहूर यूट्यूबर महेश ने रचाई शादी, जानें कौन हैं केशवाला की खूबसूरत दुल्हनिया?
Mahesh Keshwala Wedding: मशहूर यूट्यूबर महेश केशवाला ने आखिरकार वो खबर दे ही दी, जिसका इंतजार उनके चाहने वाले बड़ी ही बेसब्री से कर रहे थे, जी हां आपने सही समझा, यहां बात हो रही है उनकी शादी की, आपको बता दें कि 'द ठगेश शो' के होस्ट के नाम से मशहूर महेश केशवाला ने अपनी लॉन्ग टर्ल गर्लफ्रेंड जिगीषा भानुशाली से शादी कर ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दी है।
उन्होंने तस्वीरे पोस्ट करते हए लिखा है कि 'लाइफटाइम कोलेबोरेशन! 🙏❣️22.11.2025 ♾️♥️ हमें अपनी दुआओं और प्यार से आशीर्वाद दें!' उन्होंने पोस्ट में शादी की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिस पर उनके फैंस और कई कलाकारों ने उन्हें बधाई दी है।

शादी की तस्वीरों में महेश आइवरी कलर की शेरवानी में बहुत हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं जिगिशा चमकदार लाल लहंगे में बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। फैंस दोनों के लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं और बधाई देते थक नहीं रहे हैं।
कौन हैं जिगीषा भानुशाली? (Mahesh Keshwala)
जिगीषा भानुशाली अपने पति की तरह सोशल नहीं बल्कि प्राइवेट पर्सन हैं और मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं। जिगिषा का इंस्टाग्राम अकाउंट तो है लेकिन उनके सिर्फ 187 फॉलोअर्स हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार जिगिषा एक वकील हैं और उन्होंने मुंबई के विक्रोली के अस्मिता कॉलेज ऑफ लॉ से कानून की पढ़ाई की है।
सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से काफी लोकप्रिय
तो वहीं उनके पति महेश केशवाला तो सोशल मीडिया की मशहूर हस्तियों में से एक हैं। वो अपने चुटीले अंदाज और अनोखे सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से काफी लोकप्रिय हैं। साल 2023 में उन्होंने 'द ठगेश शो' शुरू किया था, जिसने उन्हे रातों-रात स्टार बना दिया ।
करोड़ों दर्शकों का दिल जीता (Mahesh Keshwala)
भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक महेश केशवाला अपनी रोस्टिंग, कमेंट्री, गेमिंग और मज़ेदार कंटेंट से करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। उनका कंटेंट साफ-सुथरा, मनोरंजक और युवा पीढ़ी के लिए बेहद रिलेटेबल माना जाता है।

Mahesh Keshwala के इंस्टा पर 2M followers
दिल्ली के रहने वाले महेश केशवाला के इंस्टा पर 2M followers हैं, वो यूट्यूब ऐड्स, ब्रांड प्रमोशन्स, लाइव स्ट्रीम से पैसे कमाते हैं, कई फिल्म स्टार्स उनके शो का हिस्सा रहें हे। फिलहाल सोशल मीडिया पर वो और उनकी पत्नी दोनों हॉट टॉपिक बने हुए हैं और लोग उन्हें झोली भर-भरकर बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications