इस बीमारी से जूझ रहे हैं मशहूर सिंगर बादशाह, शिल्पा शेट्टी के शो "शेप ऑफ यू" में बयां किया दर्द

नई दिल्ली, 4 अप्रैल: बादशाह जो अपने गाने और रैप से लाखों फैंस के चेहरों पर खुशी बिखेर देते हैं उन्‍होंने हाल ही में अपने बारे में ऐसा खुलासा किया जिस पर उनके प्रशंसकों को विश्‍वास कर पाना मुश्किल होगा।

बादशाह ने किया खुलासा कि किस बीमारी से जूद रहे

बादशाह ने किया खुलासा कि किस बीमारी से जूद रहे

बादशाह एक और सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात की है। डीजे वाले बाबू गायक ने खुलासा किया कि ​​​​ड्रिपेशन और गंभीर चिंता की समस्‍या से पीड़ित हैं। बादशाह शिल्पा शेट्टी के चैट शो, शेप ऑफ यू में थे और उन्होंने कहा, "मेरे जीवन की प्राथमिकता मानसिक स्वास्थ्य है। उन्‍होंने कहा मानसिक शांति मेरे लिए एक लग्जरी है, क्योंकि हम हर रोज जो दबाव महसूस करते हैं।

मैं सबसे अंधेरे समय से गुजरा हूं

मैं सबसे अंधेरे समय से गुजरा हूं

बादशाह ने शिल्‍पा के शो में कहा मैं सबसे अंधेरे समय से गुजरा हूं। जब यह मेरे मानसिक स्वास्थ्य की बात है, मैं हर दिन ​​अवसाद से गुजरा हूं, मैं गंभीर चिंता से गुजरा हूं। इसलिए मुझे पता है कि मैं वहां फिर से नहीं जाना चाहता और इससे बचने के लिए आपको स्वार्थी होना होगा ये अच्छा रास्ता है।

मानसिक समस्याओं से बचने के लिए बादशाह ने बताए ये उपाय

मानसिक समस्याओं से बचने के लिए बादशाह ने बताए ये उपाय

बादशाह ने कहा कि मानसिक समस्याओं से बचने के लिए आपको उन लोगों के साथ रहना होगा जो आपको खुश करते हैं, आपको ना कहना सीखना होगा। आपको हां कहना सीखना होगा, आपको खुश रहना होगा, हम बहुत दबाव में रहते हैं। हमने अपने जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और फिर हम शिकायत करते हैं कि हम मानसिक रूप से फिट नहीं हैं। आपको चीजों को व्यवस्थित करने की जरूरत है, अपने प्रियजनों को अपने पास रखें और वह यह है।

बादशाह को स्‍लीप एपनिया नामक बीमारी भी है

बादशाह को स्‍लीप एपनिया नामक बीमारी भी है

बादशाह जिन्‍होंने अपना काफी वजन घटा लिया है और शिल्पा शेट्टी से बात करते हुए अपने चैट शो में उन्होंने कहा कि अब यह सब स्वस्थ रहने के बारे में है। उन्होंने आगे कहा, "एक कलाकार के रूप में, मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। यह एक प्रमुख कारण था। दूसरा कारण यह था कि मैं स्लीप एपनिया से पीड़ित था। यह समय के साथ और अधिक बढ़ गया, और यह खतरनाक है। जो लोग नहीं जानते हैं उनके लिए, स्लीप एपनिया खर्राटों की एक बड़ी समस्या है। मुझे समस्या थी, अब यह नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+