Alka Yagnik Net Worth : एक गाने के लाखों रु चार्ज करती हैं अलका याज्ञनिक, जानिए कितनी है नेटवर्थ?

Alka Yagnik Net Worth: मशहूर गायिका अलका याग्निक की बीमारी की खबर सुनकर हर कोई हैरान-परेशान है और लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

मालूम हो कि अलका याज्ञनिक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी दी है कि वो इन दिनों गंभीर समस्या से जूझ रही हैं, उनके सुनने की शक्ति थोड़ी कम हो गई है।

Alka Yagnik

उन्होंने लिखा है कि वो एक वायरल अटैक की शिकार हैं,जिसके कारण उन्हें सुनने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। अलका याज्ञनिक की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद हर कोई उनके लिए चिन्तित हो गया है। लोग जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

'अलका याज्ञनिक ने एक से एक मशहूर गीत गाए हैं'

आपको बता दें कि 90 के दशक की नंबर वन गायिका अलका याज्ञनिक ने एक से एक मशहूर गीत गाए हैं, दो बार नेशनल अवार्ड जीतने वाली अलका यागनिक 6 साल की उम्र से गाने गा रही हैं, 90 के दशक का हर मशहूर डायरेक्टर अलका याज्ञनिक को अपनी फिल्म में प्लेबैक सिंगर रखना चाहता था।

वक्त बदला इंडस्ट्री में नए गायकों की भरमार हो गई लेकिन अलका के आवाज की खनक और चमक बिल्कुल प्रभावित नहीं हुई, उनकी आवाज आज भी लोगों के दिलों पर दस्तक देती हैं।

मस्त मिजाज वाली अलका याज्ञनिक फिल्मी दुनिया की महंगी गायिकाओं में से एक हैं, वो एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अलका याज्ञनिक 82 करोड़ रुपये की संपत्ति मालकिन हैं और वो एक गाने के करीब 12-15 लाख रु चार्ज करती हैं। उनकी सलाना इनकम 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

कई म्यूजिकल शोज में बतौर गेस्ट भी नजर आती हैं अलका

वो टीवी के कई म्यूजिकल शोज में बतौर गेस्ट भी नजर आती हैं। वो संगीत की दुनिया का काफी बड़ा नाम है लेकिन इसके बावजूद वो काफी 'डाउन टू अर्थ 'रहती हैं और पब्लिक इवेंट में कम ही दिखाई पड़ती हैं।

शिलांग के मशहूर बिजनसमैन नीरज कपूर से शादी की थी

उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो अलका ने साल 1989 में शिलांग के मशहूर बिजनसमैन नीरज कपूर से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटी सायशा कपूर है। हालांकि अलका और नीरज साथ रह नहीं पाएं और बीते 27 सालों से अलका अकेले मुंबई में रह रही हैं।

कहा जाता है कि दोनों ही लोग अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे इसी वजह से दोनों ने डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया और वो आज भी उस फैसले पर कायम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+