फ्लाइट में खाना खाते ही फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल, Airline ने की 'अजीब' हरकत, क्यों बौखलाईं हीरोइन?
Neelam Kothari: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने हाल ही में टोरंटो से मुंबई लौटते समय एक ऐसा अनुभव झेला था जिसने उन्हें बुरी तरह निराश कर दिया है।
एतिहाद एयरवेज में नीलम कोठारी के साथ हुई ऐसी घटना
'फैब्यूलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' फेम नीलम कोठारी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अपनी आपबीती शेयर करते हुए एतिहाद एयरवेज पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

टोरंटो-मुंबई की फ्लाइट में बेहोश हो गई थीं नीलम कोठारी
नीलम कोठारी के मुताबिक टोरंटो-मुंबई की फ्लाइट ने पहले से ही 9 घंटे देरी से उड़ान भरी थी। इसके बाद फ्लाइट में खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गई थीं।
फ्लाइट में खाना खाते ही एक्ट्रेस की हालत हुई थी खराब
नीलम कोठारी ने पोस्ट में लिखा है- खाना खाने के बाद अचानक मैं फ्लाइट में ही बेहोश हो गई थी। मेरे आसपास बैठे पैसेंजर ने मुझे सीट तक पहुंचाने में मदद की थी लेकिन एयरलाइन स्टाफ ने कोई मदद नहीं की। एक्ट्रेस का कहना है कि इस दौरान क्रू-मेंबर की ओर से न तो कोई मेडिकल हेल्प मिली और न ही ये जानने की कोशिश की गई कि वह ठीक हैं या नहीं।
'कस्टमर केयर ने नहीं दिया जवाब'
नीलम कोठारी ने आगे बताया कि उन्होंने इस घटना के बाद एयरलाइन के कस्टमर केयर से संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन वहां से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने लिखा- इस तरह की लापरवाही समझ से परे है। कृपया इस मामले को तुरंत देखें।
एतिहाद एयरवेज ने कही ऐसी बात
-नीलम कोठारी की पोस्ट वायरल होने के बाद एतिहाद एयरवेज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एयरलाइन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जवाब देते हुए लिखा है- हमें ये जानकर दुख हुआ। कृपया हमें डायरेक्ट मैसेज में विवरण भेजें ताकि हम मामले की जांच कर सकें।
-आपको बता दें कि नीलम कोठारी 80 और 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर हीरोइन काम किया था। लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म से इस इंडस्ट्री में वापसी की है। वह हाल ही में फैब्यूलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के जरिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications