'हैरी पॉटर' को हॉगवर्ट्स ले जाने वाले फेमस एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का निधन, 72 की उम्र में अस्पताल में हुई मौत
Robbie Coltrane Passes Away: 'हैरी पॉटर' सीरीज के मशहूर एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। रॉबी कोल्ट्रेन कॉमेडियन होने के साथ साथ एक राइटर भी थे।
Robbie Coltrane Passes Away: 'हैरी पॉटर' सीरीज में रूबीयस हैग्रिड का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का निधन हो गया है। खबर है कि रॉबी कोल्ट्रेन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' की खबर के अनुसार रॉबी के निधन की पुष्टि उनकी एजेंसी ने ही की है। आपको बता दें कि रॉबी कोल्ट्रेन 'हैरी पॉटर' सीरीज की फिल्मों के अलावा डिटेक्टिव ड्रामा 'क्रैकर' में भी दिखाई दिए थे। वह अपनी कॉमेडी के लिए काफी मशहूर थे। जानकारी के अनुसार रॉबी कोल्ट्रेन कॉमेडियन होने के साथ साथ एक राइटर भी थे।

72 की उम्र में हुआ निधन
रॉबी कोल्ट्रेन की एजेंट बेलिंडा ने उनके निधन के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी मौत अस्पताल में हुई है। एक्टर का निधन हॉस्पिटल में हुआ। रॉबी के निधन से उनकी बहन एनी रे, उनके बच्चों और मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हॉलीवुड इंडस्ट्री में उनकी मौत की खबर सुनते की शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी निधन की खबर से बहुत से लोग दुखी हुए हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि रॉबी कोल्ट्रेन अस्पताल में क्यों और कितने दिनों से भर्ती थे। साथ ही इस बात का भी पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत किस वजह से हुई है।
'हैरी पॉटर' में बने थे रूबीयस हैग्रिड
रॉबी की एजेंट ने जारी किए गए बयान में कहा है- रॉबी एक कमाल के टैलेंटेड एक्टर थे। बेस्ट एक्टर के लिए लगातार तीन बार बाफ्टा अवॉर्ड जीतने की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज था। उन्हें 'हैरी पॉटर' की फिल्मों में हैग्रिड के रूप में आने वाले दशकों में सबसे ज्यादा याद किया जाएगा। यह एक ऐसा रोल था, जिसने दुनिया भर में बच्चों और बड़ों के दिलों में जगह बनाई थी। बयान में आगे कहा गया- रॉबी कोल्ट्रेन ने 'हैरी पॉटर' में रूबीयस हैग्रिड नाम के उस शख्स का किरदार निभाया जो हैरी पॉटर को हॉगवर्ट्स लेकर जाता है। रॉबी कोल्ट्रेन 'हैरी पॉटर' की वजह से सबसे ज्यादा मशहूर हुए थे। इस सीरीज की फिल्मों के बाद उन्होंने टीवी में काम किया था। रॉबी कोल्ट्रेन ने 'क्रैकर' के अलावा 'नेशनल ट्रेजर' और 'अर्बन मिथ्स' जैसे कई टीवी शोज में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications