'मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी...', नेहा पर फिर बरसीं फाल्गुनी पाठक, कहा-'मैंने पायल है छनकाई' का सत्यानाश किया

'मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी...', नेहा पर फिर बरसीं फाल्गुनी पाठक, कहा-'मैंने पायल है छनकाई' का सत्यानाश किया

मुंबई, 25 सितंबर: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक के बीच की तू-तू-मैं-मैं खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों सिगंर में 'मैंने पायल है छनकाई' गाने के रीमिक्स को लेकर विवाद बढ़ गया है। नेहा कक्कड़ के नए सिंगल ''ओ सजना'' यानी -'मैंने पायल है छनकाई' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह गाना इस सप्ताह की शुरुआत में रिलीज हुआ। नेहा का ये गाना गायक फाल्गुनी पाठक के 1999 का मशहूर गीत मैंने पायल है छनकाई का रीमिक्स वर्जन है। इस रिमिक्स गाने को लेकर पहले ही फाल्गुनी पाठक नेहा की आलोचना कर चुकी हैं, जिसका नेहा ने जवाब भी दिया था। अब फाल्गुनी पाठक फिर से 'मैंने पायल है छनकाई' की रीमिक्स को लेकर नेहा कक्कड़ पर बरसी हैं।

'सब बर्बाद कर दिया...'

'सब बर्बाद कर दिया...'

दिल्ली टाइम्स को दिए अपने नए इंटरव्यू में सिंगर फाल्गुनी पाठक ने कहा कि 'मैंने पायल है छनकाई' गाने की मासूमिय को ये रीमिक्स गाने ने बर्बाद कर दिया है। गीत की मासूमियत बर्बाद हो गई है। इससे पहले भी फाल्गुनी ने नेहा कक्कड़ का गाना ''ओ सजना'' की खिंचाई कर चुकी हैं और कई सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर किए हैं। अब दिल्ली टाइम्स से बात करते हुए, फाल्गुनी पाठक ने गाना सुनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया का जिक्र किया है।

'मैं बस उल्टी करने वाली ही थी...'

'मैं बस उल्टी करने वाली ही थी...'

दिल्ली टाइम्स से बात करते हुए फाल्गुनी पाठक ने गाना सुनते ही अपनी पहली प्रतिक्रिया का खुलासा किया। फाल्गुनी पाठक ने कहा, ''मुझे तीन-चार दिन पहले रीमिक्स किए गए गाने के बारे में पता चला। जब मैंने पहली बार ''ओ सजना'' गाना सुना तो, मुझे बस उल्टी आने वाली थी..। गाना पहले जैसा बिल्कुल नहीं था।''

'नेहा कक्कड़ ने सब सत्यानाश कर दिया...'

'नेहा कक्कड़ ने सब सत्यानाश कर दिया...'

फाल्गुनी पाठक ने गाने की सिगंर ( नेहा कक्कड़ ) ने गाने की मूल चीज, इसकी मासूमियत को बर्बाद कर सत्यानाश किया है। फाल्गुनी पाठक ने कहा, ''पहले वाले गाने के वीडियो और पिक्चराइजेशन में जो इनोसेंस थी, जो मासूमियत थी, उसका पूरा सत्यानाश कर दिया गया है। पुराने गाने के वीडियो और पिक्चराइजेशन में इतनी मासूमियत थी लेकिन उन्होंने इसे बर्बाद कर दिया।''

'रिमीक्स करना है तो, चीप चीजें न बनाएं...'

'रिमीक्स करना है तो, चीप चीजें न बनाएं...'

फाल्गुनी पाठक ने कहा, ''रीमिक्स हो रहे हैं लेकिन इसे अच्छे तरीके से करें। अगर आप युवा पीढ़ी तक पहुंचना चाहते हैं, तो गाने की लय बदल दें, लेकिन इसे सस्ता और चीप न बनाएं। गाने की मौलिकता को मत बदलो।'' ओ सजना गाने में नेहा को धनश्री वर्मा और प्रियांक शर्मा के साथ दिखाया गया है। इस गाने को रिमीक्स तनिष्क बागची ने की है, जो अपने बॉलीवुड रीमिक्स के लिए जानी जाती हैं।

'मैं कैसे चुप बैठूं...जब मेरे फैंस...'

'मैं कैसे चुप बैठूं...जब मेरे फैंस...'

फाल्गुनी पाठक ने आगे कहा, ''मुझे नहीं लगता कि मुझे इस रिमीक्स गाने को लेकर कुछ करने की जरूरत है। मेरे फैंस गाने के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। मैं सिर्फ अपने फैंस की बात अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रही हूं। जब मेरे फैंस मेरा समर्थन कर रहे हैं तो मैं चुप क्यों रहूं, मैं कैसे चुप बैठूं।''

क्या कानूनी कार्रवाई करेंगी फाल्गुनी पाठक?

क्या कानूनी कार्रवाई करेंगी फाल्गुनी पाठक?

पिंकविला के साथ पहले के एक इंटरव्यू में फाल्गुनी पाठक ने कहा कि वह नेहा कक्कड़ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करतीं, लेकिन ऐसा करने में वह असमर्थ है। फाल्गुनी पाठक बोलीं, "काश मैं कर पाती लेकिन अधिकार मेरे पास नहीं हैं।''

''ओ सजना'' गाने को लेकर नेहा हो रही हैं ट्रोल

''ओ सजना'' गाने को लेकर नेहा हो रही हैं ट्रोल

''ओ सजना'' गाना रिलीज होने के बाद से ही दर्शक इस गाने और नेहा को ओरिजिनल ट्रैक को 'बर्बाद' करने के लिए जमकर सुना रहे हैं। नेहा को इस गाने को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच नेहा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर कर उन्हें ट्रोल करने वालों को जवाब दिया। खुद विवाद का जिक्र किए बिना नेहा ने कहा कि उसे अपनी खुशी से जलते देख से नाखुश लोगों के लिए 'खेद' है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+