सबा आजाद और ऋतिक के अफेयर के चर्चों के बीच एक्स वाइफ सुजैन ने शेयर की Saba की फोटो, कहा- तुम सुपरकूल हो
मुंबई। सोशल मीडिया पर काफी लंबे समय से अभिनेता रितिक रोशन और सबा आजाद के अफेयर को लेकर चर्चा चल रही है। आए दिन दोनों से जुड़ी हुई खबरें और तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। हालांकि अभी तक न तो रितिक की तरफ से और न तो सबा आजाद की तरफ से कोई जवाब आया है लेकिन फैंस बेसब्री से उनके स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच रितिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने सबा आजाद के साथ शाम गुजारी है, जिसकी फोटो खुद सुजैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Hrithik के साथ सबा डिनर पर आई थीं नजर
कुछ दिन पूर्व रितिक को पैपराजी ने मिस्ट्री गर्ल सबा आजाद के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के पास स्पॉट कर लिया था। अब सबा सुजैन के साथ समय बीता रही हैं। सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई सारी फोटो शेयर की हैं। जिसमें उनके पिता संजय खान, भाई जायद खान, बहन फराह खान अली, मां जरायीन के साथ अन्य लोग भी तस्वीरों में नजर आ रहे हैं।

Sussanne ने की सबा की तारीफ
सुजैन ने सबा आजाद की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि क्या शानदार शाम थी। तुम सुपर कूल और सुपर टैलेंटेड हो सबा आजाद। वहीं सबा ने पोस्ट को अपनी स्टोरी में शेयर करते हुए सुजैन का शुक्रिया अदा किया है।

सबा ने सुजैन को कहा शुक्रिया
उन्होंने लिखा है, थैंक्स मेरी Suzie बहुत खुश हूं कि बीती रात आप वहां थी। रेस्ट्रॉन्ट से वह उनके साथ हाथ पकड़कर बाहर निकले तो दोनों की डेटिंग के चर्चे होने लगे। इसके बाद उन्हें फिर से डिनर डेट पर देखा जा चुका है। कुछ रिपोर्ट्स थीं कि रितिक और सबा गोवा में भी कुछ वक्त साथ गुजार चुके हैं।

कॉमन फ्रेंड के जरिये रितिक और सबा आए करीब
रितिक और सबा के बीच एक उभरते रिश्ते की अफवाहों के बीच, एक अंदरूनी सूत्र ने विशेष रूप से IndiaToday.in को बताया कि उन्होंने 30 जनवरी के डिनर पर काम पर चर्चा की। "ऋतिक रोशन और सबा पहली बार एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले, जो इंडी म्यूजिक में है। अपनी पहली मुलाकात के बाद, ऋतिक और सबा संपर्क में रहे और हाल ही में रात के खाने के लिए मिले। दोनों ने रात के खाने पर अपने काम पर चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications