मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया जैकलिन फर्नांडीस का नाम, ED ने की पूछताछ
नई दिल्ली, 30 अगस्त: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। कभी वहां के एक्टर्स का नाम ड्रग्स केस में आता है, तो कभी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में। अब प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस पर शिकंजा कसा है। दिल्ली में उनसे ईडी की एक टीम ने 5 घंटे तक पूछताछ की। ये मामला मनी लॉन्ड्रिंग का बताया जा रहा है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से ईडी की टीम कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही थी। 23-24 अगस्त को चेन्नई में उसका बंगाल, 82 लाख नकदी और दर्जनों गाड़ियां जब्त की गईं। सुकेश चंद्रशेखर पर एक कारोबारी से कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की रंगदारी लेने का आरोप है। इसके अलावा जेल में रहते हुए उसने करोड़ों की हेरफेर की। इस मामले की जांच के दौरान जैकलिन का भी नाम सामने आया था। जिस वजह से दिल्ली में सोमवार को उनसे पूछताछ की गई।
फ्रॉड करने में है माहिर
सूत्रों के मुताबिक सुकेश फ्रॉड करने में माहिर है। जब वो तिहाड़ जेल के अंदर बंद था, तो उसने कई बड़े बिजनेसमैन से कॉन्टैक्ट किया। इसके बाद उनसे सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में मैटर सुलझाने का वादा किया और करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि सुकेश ने जेल के अंदर से ही एक बिजनेसमैन से 200 करोड़ रुपये वसूल लिए थे। जब उसका फोन जब्त हुआ तो पूरे मामले की पोल खुली। इस केस में जेल प्रशासन के कई अधिकारी भी रडार पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications