Koffee with Karan शो को करन जौहर ने दी आखिरी विदाई, इमोशनल पोस्ट कर किया ऐलान
मुंबई, 04 मई। फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करन जौहर का लोकप्रिय टीवी शो कॉफी विद करन की अब दोबारा वापसी नहीं होगी। करन जौहर का यह टीवी शो काफी लोकप्रिय रहा है, इसमे कई फिल्मी हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं। इस शो के दौरान फिल्मी हस्तियों ने कई ऐसे बयान दिए जो काफी चर्चा में रहे। फिल्म हस्तियों के अलावा क्रिकेट के सितारे और अन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी इस शो में हिस्सा लिया है। यह शो अन्य शो से इसलिए भी अलग था क्योंकि करन जौहर के साथ बातचीत के दौरान मेहमान अक्सर कुछ ऐसे बयान देते थे जो सुर्खियां बनती थी। यही नहीं अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प और विवादित पहलुओं को भी मेहमान इस शो पर शेयर करते थे।

लिखी इमोशनल पोस्ट
दो दशक से अधिक समय तक चले इस शो की अब विदाई हो रही है। शो के फैंस के लिए करन जौहर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा और इस बात की जानकारी दी कि अब वापस से इस शो की वापसी नहीं होगी। ऐसे में करन जौहर के साथ काउच पर बैठे मेहमानों को फिर से देखना अब नहीं हो पाएगा, जिससे ना सिर्फ करन जौहर बल्कि शो के फैंस भी काफी दुखी हैं।

अब नहीं होगी शो की वापसी
करन जौहर ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर की है, उसे उन्होंने काफी भारी मन से साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा,हेलो, कॉफी विद करन के 6 सीजन मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है और आपकी जिंदगी का भी। मैं सोचता हूं कि इस शो ने काफी असर छोड़ा है और इसे पॉप कल्चर के इतिहास में भी जगह मिली है। अब मैं भारी दिल से इस बात का ऐलान करना चाहता हूं कि कॉफी विद करन की फिर से वापसी नहीं होगी।

सामने आई थी अगले सीजन की रिपोर्ट
गौर करने वाली बात है कि इससे पहले एक पोर्टल ने रिपोर्ट किया था कि करन जौहर फिर से शो का नया सीजन लेकर आ रहे हैं, शो की शूटिंग करन मई माह में करेंगे। पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से कहा था कि करन इस समय ऱकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त हैं और फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा वह मई माह में खत्म कर देंगे।इसके बाद करन फिर से कॉफी विद करन शो की शूटिंग करेंगे। इसकी प्लानिंग पहले ही हो चुकी है, टीम मई माह के बीच में इसकी शूटिंग करने जा रहा है।

2019 में आखिरी शो
बता दें कि कॉफी विद करन शो स्टार वर्ल्ड इंडिया पर 19 नवंबर 2004 में शुरू हुआ था, इस शो को करन जौहर होस्ट करते थे। 22 सालों के इस सफर पर अब विराम लग गया है। शो का आखिरी एपिसोड 17 मार्च 2019 को टेलीकास्ट हुआ था। शो में करन जौहर के साथ शाहरुख खान, आलिया भट्ट, वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, कंगना रनौत, हार्दिक पांड्या समेत कई हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications