शाहरुख खान की पार्टी में नहीं जाते हैं इमरान हाशमी, जानें क्या है इसकी वजह, बोले- मैं शराब नहीं पीता और....
Emraan Hashmi On Shah Rukh Khan Party: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग उनके नेगेटिव करिदार की जमकर चर्चा कर रहे हैं। फिल्म 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी ने विलेन का रोल निभाया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग फिल्म की कहानी और सलमान खान के एक्शन सीन्स की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कई बातों का खुलासा किया है।
शाहरुख खान की पार्टी में नहीं जाते हैं इमरान हाशमी
इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने बताया है कि वह बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की पार्टीज में जाने से बचते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में शाहरुख खान के बर्थडे की पार्टी का आयोजन किया गया था जहां पर वह ज्यादा देर तक नहीं रुक पाए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें इस पार्टी में बिल्कुल भी मजा नहीं आया था। एक्टर का ये खुलासा सुनकर हर कोई हैरान हो गया है।

शाहरुख की बर्थडे पार्टी से जल्दी निकल गए थे इमरान हाशमी
आपको बता दें कि शाहरुख खान ने गत 2 नवंबर 2023 को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उन्होंने इस खास अवसर पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। एक्टर की इस बर्थडे पार्टी में कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे जिसमें से एक इमरान हाशमी भी थे। जूम एंटरटेनमेंट को दिए एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए इमराम हाशमी ने बताया- मैं उस पार्टी में सिर्फ 12 बजे तक ही रुक पाया था, क्योंकि मैं सुबह 6:30 बजे तक उठ जाता हूं। मैं पार्टी एनिमल बिल्कुल नहीं हूं और न ही मैं शराब पीता हूं। ये मेरी सबसे बड़ी प्रॉब्लम है।
इमरान हाशमी को नहीं पसंद फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग
इमरान हाशमी ने आगे कहा- मैं फिल्म्स की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी नहीं जाता क्योंकि अगर आप वहां जाएंगे तो फिर आप बाहर निकलकर फिल्म की तारीफ करने के लिए बाध्य हो जाते हैं। अगर मुझे फिल्म पसंद नहीं आती तो मैं तारीफ नहीं कर पाता हूं। इसलिए मैं स्क्रीनिंग की जगह में थिएटर में या घर पर ही फिल्म देख लेता हूं।












Click it and Unblock the Notifications