मल्लिका शेरावत संग 20 साल पुराने झगड़े पर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हम बेवकूफ थे काश...'
Mallika Sherawat Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने मल्लिका शेरावत के साथ साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मर्डर में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। लेकिन इससे ज्यादा दोनों अपने झगड़ों की वजह से सुर्खियों में रहे।
फिल्म मर्डर के बाद कॉफी विद करण में इमरान हाशमी ने मल्लिका शेरावत को बैड कीसर बताया था जिसकी वजह से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थी। जिसके बाद दोनों ने फिर कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया।

अब 20 साल बाद मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी एक पार्टी में साथ नजर आए थे। जिसमें दोनों ने एक दूसरे को गले भी गलाया और अच्छे से बात भी की। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इमरान हाशमी ने मल्लिका शेरावत संग झगड़े पर खुलकर बात की। एक्टर ने बताया अब दोनों के बीच सारे गिले-शिकवे खत्म हो चुके हैं।
न्यूद 18 शोशा के साथ बातचीत में इमरान हाशमी ने कहा कि, "यह बहुत गर्मजोशी भरा और कॉर्डियल था। मैंने उसे बहुत समय बाद देखा और मुझे नहीं लगता कि लंबे समय में हमारा ऐसा कोई एनकाउंटर हुआ था। मर्डर की रिलीज़ के बाद मैंने उससे कई बार मुलाकात की। उस वक्त हम यंग और बेवकूफ थे।"
इमरान हाशमी ने आगे कहा कि, 'आप अपनी जिंदगी में एक ऐसे दौर से गुजरते हैं जब आपकी फैसला लेने की शक्ति इतनी सीमित हो जाती है। उस वक्त कुछ बातें उन्होंने कही थी और कुछ मैंने भी कही थी। लेकिन ये सब बीत चुका है और हमने इसे भुला दिया है। मुझे उनसे मिलकर इतने समय बाद काफी अच्छा लगा । वह बहुत गर्मजोशी से भरी थीं, मैं भी।'
इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था जिसमें उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया था। हालांकि इस फिल्म को फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। इन दिनों वेब सीरीज शोटाइम में नजर आ रहे हैं। जो कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज में इमरान की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications