Emmy Awards 2025: दिलजीत दोसांझ एमी अवार्ड्स के लिए हुए नॉमिनेट, फिल्‍म 'अमर सिंह चमकीला' भी लिस्‍ट में

Emmy Awards 2025: इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स (International Emmy Awards) ने 26 सितंबर 2025 (गुरुवार) को अपने नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है। इस बार के नॉमिनेशन में भारत के कलाकारों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है। बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और एक्‍टर दिलजीत दोसांझ ने अवार्ड की नॉमिनेशन लिस्‍ट में शानदार उपस्थिति दर्ज करवा ली है।

दिलजीत दोसांझ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'अमर सिंह चमकीला' के लिए बेस्ट एक्टर की कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस फिल्‍म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।

DiljitDosanjh

यह फिल्म 2024 में नेटफ्लिक्स पर आई थी, जिसमें दिलजीत के साथ परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिका में थीं। यह फिल्म पंजाब के लोकप्रिय सिंगर अमर सिंह चमकीला के जीवन, उनके संघर्षों और उनकी दुखद हत्या की कहानी को जीवंत करती है। फिल्म में ए.आर. रहमान ने संगीत दिया है, जो इसकी एक और बड़ी खासियत है।

'अमर सिंह चमकीला' भी हुई है नॉमिनेट

दिलजीत के नॉमिनेशन के अलावा, 'अमर सिंह चमकीला' को टीवी फिल्म कैटेगरी में भी नॉमिनेशन मिला है। यह भारत के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे फिल्म की वैश्विक पहचान और भी मजबूत हुई है। दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम के लिए यह निश्चित रूप से एक बड़ा सम्मान है।

कौन थे अमर सिंह चमकीला?

अमर सिंह चमकीला, जिनका जन्म 21 जुलाई 1960 को हुआ था, बचपन से ही संगीत के प्रति जुनूनी थे। उन्होंने एक कपड़ा मिल में काम करते हुए अपने गीतों की रचना की। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने गायन शुरू कर दिया था और 1980 में उनके गीत "ताकुए ते ताकुआ" ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई। पंजाब में वे 'चमकीला' के नाम से घर-घर में जाने गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+