Emergency: 'टॉम एंड जेरी देखने वाले को कैसे समझ आएगी इमरजेंसी', राहुल गांधी के लिए ये क्या बोल गईं कंगना?
Kangana Ranaut Slames Rahul Gandhi: बॉलीवुड 'क्वीन'और हिमाचल की 'मंडी' से सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी'को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है और कंगना खुद फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रही हैं।
फिल्म आपातकाल की कहानी कहती है इसलिए इस फिल्म का विरोध भी हो रहा है। खासकर के सिख समाज इस फिल्म का जबरदस्त खिलाफत कर रहा है, उनका कहना है कि फिल्म में 'सिख विरोधी' चीजें दिखाई गई हैं।

इस फिल्म के लिए कंगना को धमकियां भी मिल रही हैं लेकिन फिर भी कंगना बड़ी ही बेबाकी से फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं और इस दौरान वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसने से भी बाज नहीं आ रही हैं।
कंगना हाल ही में इंडिया टीवी के मशहूर शो 'आप की अदालत' में फिल्म को प्रमोट करने पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब पर राहुल गांधी के लिए कुछ ऐसा बोला जिसे सुनने के बाद हर कोई जोर-जोर से हंसने लग गया।
दरअसल शो के होस्ट रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि क्या आपको लगता है कि राहुल गांधी उनकी फिल्म देखने जाएंगे? तो इस पर कंगना ने कहा कि "अगर वह घर जाकर 'टॉम एंड जेरी' देखते होंगे तो उन्हें कैसे समझ आएगी मेरी फिल्म?' कंगना से इस तरह का उत्तर सुनते ही हर कोई हैरान रह गया और जोर-जोर से हंसने लगा।
फिल्म में तो राहुल गांधी को आप उनकी दादी दिखेंगी?
इसके बाद जब उनसे कहा गया कि इस फिल्म में तो राहुल गांधी को आप उनकी दादी दिखेंगी? तो कंगना भी हंसने लग गईं और फिर उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी का ये सोचना कि ये देश उनकी दादी का है, खुद को यहां का राजकुमार समझना, पूरी तरह से गलत है,अगर वो ये सब नहीं छोड़ेंगे तो वो सिर्फ एक 'कार्टून' बनकर रह जाएंगे।'
'ना कि ये सोचते हैं कि उसकी दादी कौन हैं, मासी कौन'
'देखिए हम अटल जी या फिर मोदी जी के देखते हैं या फिर किसी भी नेता को देखते हैं तो उसकी बातें करते हैं ना कि ये सोचते हैं कि उसकी दादी कौन हैं, मासी कौन है?'
'उन्होंने मेरे भाव तय किए,काफी बेकार बातें कीं'
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'वो लोग तो बहुत कुछ मेरे बारे में कह रहे हैं और कहते आए हैं। उन्हीं के लोग कह रहे हैं कि मैं अपनी दुकान चलाने के लिए उनकी दादी के नाम का सहारा ले रही हूं, उन्होंने मेरे भाव तय किए, काफी बेकार बातें कीं, मैं तो शुक्र मनाती हूं कि अच्छा है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में हूं, उस पार्टी में होती तो मुझे खुद से घृणा हो जाती।'
'इतिहास पर आधारित फिल्म पर होता है बवाल'
उन्होंने कहा कि 'मैंने तो कांग्रेसियों से कहा कि वो आकर पहले फिल्म तो देखें फिर टिप्पणी करें लेकिन सच तो ये है कि वो इस फिल्म को देखना नहीं चाह रहे हैं बल्कि वो इस फिल्म को बैन करना चाहते हैं। इस देश में आप कैसी भी फिल्म दिखा सकते हैं, चाहें उसमें कितनी ही हिंसा क्यों ना हो, महिलाओं को वस्त्रहीन दिखाया गया हो, रेप सीन हो या फिर गोलियां दागी जा रही हों, तब कोई कुछ नहीं कहता है लेकिन इतिहास पर आधारित फिल्म बनती है तो ये सभी लोग एक साथ खड़े होकर उसका विरोध करने लगते हैं।'
कंगना ने राहुल गांधी को 'रद्दी' कहा था
ये कोई पहली बार नहीं है जब कंगना ने राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की है, इससे पहले उन्होंने राहुल गांधी को 'रद्दी' कहा था और ये भी कहा था कि उनका और इंदिरा जी की तुलना करने का मतलब देश से मजाक करना होगा। इंदिरा गांधी देश की ऐसी नेता रही हैं, जिन्हें देश में प्यार और नफरत दोनों मिली है।'
6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी "इमरजेंसी"
आपको बता दें कि "इमरजेंसी" का निर्देशन और लेखन दोनों ही कंगना रनौत ने किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकार हैं। यह 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यहां देखें Video












Click it and Unblock the Notifications