Elvish Yadav की फिर बढ़ी मुसीबत, इस शख्स को दी जान से मारने की धमकी, कहा- 'हमारे पास रिकॉर्डिंग है'
Elvish Yadav: यूट्यूबर और बिग-बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे एल्विश यादव ने जब से शो जीता है वह आए दिन विवादों में रहते हैं। उनका नाम एक रेव पार्टी में आया था जिसके बाद एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने एल्विश पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
एल्विश यादव इन दिनों एक्स प्लेटफॉर्म पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। हाल ही में उनकी मुनव्वर फारूकी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस बीच यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने एक वीडियो शेयर कर उन पर जान से मारने की धमकी दी है। वीडियो में यूट्यूबर ने जानकारी देते हुए बताया कि एल्विश 8-10 लोग लेकर पहुंचे और उन पर हमला किया था।

मैक्सटर्न ने वीडियो शेयर कर कहा कि, 'भाईसाब, जान से मारने की धमकी दे गए हैं। मैं उस वक्त अकेला था। एल्विश भाई साथ में बहुत सारे बंदे लाए थे। तो इसका मैं पूरा वीडियो सुबह जल्दी से शेयर करूंगा. सब देखो उसने मेरे साथ क्या किया। हमारे पास इसकी पूरी रिकॉर्डिंग है, मैं तो ठीक हूं। बस यहां मुझे होंठ पर हल्की सी चोट आई है। ये भी 8 से 10 लोगों से लड़ने के बाद आए हैं।'
दरअसल, मैक्सटर्न से सोशल मीडिया पर मुन्नवर और एल्विश की दोस्ती का मजाक उड़ाया था। जिसकी वजह से एल्विश काफी ज्यादा नाराज हो गए थे। यही नहीं मैक्सटर्न ने एल्विश की एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वह ये कहते हुए नजर आए कि, 'हर आदमी दोगला है. अपने काम से काम रख।' खैर अब तक एल्विश या उनकी टीम की तरफ से इन आरोपों पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है जब एल्विश यादव इस तरह विवादों में फंसे हैं। पिछले साल रेव पार्टी मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा में रेव पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई करने का आरोप लगाया गया था। यहां तक कि सोशल मीडिया पर उनका सांप पकड़ने वाला एक वीडियो भी वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications