हिंदू-मुस्लिम कविता का वीडियो शेयर कर बुरा फंसे करणवीर मेहरा, एल्विश यादव ने ली चुटकी, पूछा तीखा सवाल!
Elvish Yadav On Karan Veer Mehra: 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था। जिसमें 28 लोगों की जान चली गई। जिसके बाद पूरे भारत में गु्स्से का माहौल है। बीते दिनों बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक कविता का वीडियो शेयर किया। जिसे वो खुद पढ़ रहे हैं। इसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया।
अब बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव ने भी करण वीर को ट्रोल किया है। साथ ही उनके बिग बॉस जीतने पर भी सवाल उठाए हैं। इसके बाद एल्विश का कमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

करणवीर जो कविता पढ़ रहे हैं, उसके बोल हैं, बांट दिया इस धरती को,क्या चांद सितारों का होगा? नदियों को कुछ नाम दिए, बहती धारों का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है,आबे जमजम भी पानी, पंडित भी पिए, मौला भी पिए। तो पानी का मज़हब क्या होगा? एक है सूरज, चांद है एक, एक हवा में सांस है सबकी, तो पूछो इन फिरकापरस्तों से क्या हवा भी नई चलाओगे? नस्लों का जो करे बंटवारा, रहबर वो कौम का ढोंगी है, सवाल तो बस एक ही है, क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा था या राम ने मस्जिद तोड़ी है? बांट दिया इस धरती को, कोई हिंदू है, कोई मुसलमान, कोई सिख, कोई ईसाई, बस सब ने इंसान ना होने की एक कसम खाई है।
उनके इस वीडियो को री-शेयर करते हुए लिखा, पाकिस्तान से वोट आए थे क्या भाई? दरअसल, करण वीर बिग बॉस 18 के विनर हैं। जब वो ये शो जीते थे, तभी से उनकी जीत पर सवाल उठ रहे थे। इसी पर एल्विश ने करणवीर पर चुटकी ली है।
बता दें, करणवीर के पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट्स में जो लिखा है, उसे हम ना लिख सकते हैं और न ही आपको ट्वीट दिखा सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐसी सिचुएशन में एक्टिंग कर रहा है। शर्म तो कर ले। दूसरे ने लिखा, भाई आंसू आ गये देख कर। वॉऊ बिल्कुल भी नहीं पता चल रहा की एक्टिंग है।












Click it and Unblock the Notifications