'स्वरा के हिजाब ना पहनने की सजा' फहाद अहमद की हार पर एल्विश यादव का विवादित बयान, एक्ट्रेस पर कसा तंज

Elvish Yadav Target Fahad Ahmad: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद भी उतरे थे। वह अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से चुनाव लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद स्वरा भास्कर ने इवीएम मशीन पर सवाल खड़े कर दिए। अब इस पर यूट्यूबर एल्विश यादव ने तंज कसा।

बिग-बॉस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों का हिस्सा रहते हैं। अब स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को मिली हार के बाद उन्होंने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर स्वरा पर ना सिर्फ निशाना साधा बल्कि इस हार को उनका हिजाब ना रखना की सजा बताया।

Elvish Yadav

फहाद ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह 16, 17, 18 और 19 वें राउंड के वोटों की पुनर्गणना की मांग करते हुए और चुनाव आयोग से जांच की अपील करते हुए नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि 99 प्रतिशत चार्ज्ड EVM मशीनों ने उनके प्रतिद्वंदी नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को दो या तीन वोट दिए। वीडियो के कैप्शन में फहाद ने लिखा, "99% बैटरी की CU और BJP की झलक जीतने की दुविधा।"

इस वीडियो को री-शेयर करते हुए एल्विश ने लिखा, "यह तुम्हारी सजा है, स्वरा को हिजाब में न रखने की।" अब एल्विश का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने ये पोस्ट उस वक्त किया जब स्वरा पहले ही अपने लुक्स को लेकर ट्रोल हो रही हैं। अचानक बढ़े वजन के कारण स्वरा को लोग खरी खोटी सुना रहे हैं। हालांकि एल्विश के इस पोस्ट पर अब तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

स्वरा अपने पति के लिए महाराष्ट्र भर में चुनाव प्रचार करती नजर आई थीं। फहाद ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनुषक्ति नगर सीट से NCP (शरद पवार) के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जहाँ उनका मुकाबला NCP की सना मलिक से था।

वहीं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो, स्वरा और फहाद ने फरवरी 2023 में विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की थी, और दो साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। इसी साल उन्होंने अपनी पहली संतान, बेटी राबिया का स्वागत भी किया।

ये भी पढ़ें: Swara Bhasker ने परिवार के साथ मनाई बेटी राबिया की छठी, लाडली पर प्यार लुटाते नजर आए फहद अहमद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+