'भगवान न करे किसी को...' रोने लगे एल्विश यादव, छलका दर्द, बताया कैसे जेल की सलाखों के पीछे गुजरे थे वो 5 दिन

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम जब से रेव पार्टी में सांपों का जहर तस्करी करने के मामले में सामने आया है तब से हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी है। लोग उन्हें और उनके परिवार को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

यूट्यूबर एल्विश यादव पर लगा ऐसा आरोप
नाम, पैसा और शोहरत के साथ साथ यूट्यूबर एल्विश यादव को बदनामी भी मिली। रिएलिटी शो जीतने के बाद उनके लड़ाई-झगड़ों के वीडियोज तेजी से वायरल होने लगे थे। इसके बाद उन्हें सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब उन पर सांपों के जहर की तस्करी का आरोप लगा और गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

elvish yadav

एल्विश यादव को किया गया था गिरफ्तार
अब एल्विश यादव ने जेल में बिताए अपने पांच दिनों के अनुभव को लोगों के साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि एल्विश यादव पर रेव पार्टियों में सांपों का जहर बेचने का आरोप लगाया गया था। बाद में उन्हें इसी आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद एल्विश को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था लेकिन इस अवधि के पूरा होने से पहले वह बाहर आ गए थे।

जेल में बिताए अपने अनुभव पर खुलकर बोले एल्विश
26 साल के एल्विश यादव ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में जेल में बिताए अपने अनुभव पर खुलकर बात की। वह सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा- भगवान न करे कोई जेल जाए, बस इतना ही कहना चाहूंगा।

'मेरे और अभिषेक मल्हान के बीच नहीं हुआ झगड़ा'
यूट्यूबर ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए, जिनमें अभिषेक मल्हन उर्फ 'फुकरा इंसान' के साथ उनके विवाद पर भी एक सवाल शामिल था। उन्होंने इस खबर का खंडन किया और कहा कि दोनों के बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ है और जब भी वह शूटिंग के दौरान मिलते हैं, तो बहुत अच्छे से मिलते हैं और उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं होता है।

एल्विश यादव ने खरीदी नई कार
खबर है कि यूट्यूबर एल्विश यादव ने जेल से बाहर आते ही अपने लिए एक नई चमचमाती गाड़ी खरीदी है। उन्होंने अपनी सफलता और शानदार लाइफस्टाइल को दिखाते हुए एक शानदार मर्सिडीज जी-वैगन कार ली है। इस लग्जीरियर कार की कीमत 2 करोड़ रुपए के आसपास है। लोगों ने एल्विश की नई कार को देखने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+