एल्विश यादव के बाद अब इस सिंगर की बढ़ी मुश्किलें, यूट्यूबर ने कहा-'करता था सांपों का अरेंजमेंट'

Elvish Yadav Rave Party: बिग-बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों रेव पार्टी मामले को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दरअसल, एल्विश यादव पर आरोप लगा था उन्होंने नोएडा में गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी कराई थी। इस पार्टी में सांपो का जहर सप्लाई कराया था। अब इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, एल्विश यादव ने इस केस से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया।

नोएडा पुलिस को पूछताछ के दौरान एल्विश ने बताया कि, सांपों का अरेंजमेंट मशहूर सिंगर फाजिलपुरिया कराते थे। जिसका वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। ये वीडियो सिंगर के सेट का है। हालांकि सिंगर से इस बात से मना कर दिया और उन्होंने कहा कि, सांपों का अरेंजमेंट सिर्फ शूट के लिए हुआ था। बता दें कि, सिंगर फाजिलपुरिया हरियाणा से ही हैं।

Elvish Yadav

बीते दिनों एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की थी। कहा जा रहा है कि वह काफी घुमा फिरा के जवाब दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस जल्द ही उनको जांच के लिए बुला सकती हैं। लेकिन अब मामले में नया मोड़ आ चुका है। सिंगर पर आरोप लगने के बाद अब पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी। पुलिस ने मंगलवार रात को पूछताछ के बाद एल्विश को फिर से बुलाया था लेकिन खराब तबियत के कारण उन्होंने आने से मना कर दिया।

मामले में अधिकारियों ने बताया कि, पार्टी में मौजूद 100 से ज्यादा लोगों का संकलन होगा जिसके बाद ये साफ होगा कि इस रेव पार्टी में एल्विश यादव की क्या भूमिका रही। बता दें कि, पार्टी में सांपो के जहर को इस्तेमाल किया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद से इस मामले में एल्विश यादव के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+