क्या दगाबाज निकला Elvish Yadav का दोस्त? खोला यूट्यूबर का कच्चा चिट्ठा, रोते-रोते बोली ये बात...

'मेरा बेटा दोस्तों से कार उधार लेता है... उसके पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है ना ही दुबई में घर है...' ये शब्द हैं मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव के पिता के। पुलिस ने बेटे को रेव पार्टी में स्नेक वेनम के इस्तेमाल के आरोप में हिरासत में लिया तो हर तरफ बवाल सा मच गया। खबर सामने आने के बाद से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। मगर पिता के बयान के बाद अब एक और बयान चर्चा में है, जो एल्विश के करीबी ने दिया है।

एल्विश के पिता ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में बेटे के कर्जे में होने की बात की तो हर कोई हैरान रह गया। जाहिर सी बात है इतना लैविश लाइफस्टाइल जीने वाले एल्विश को लेकर ऐसा बयान सामने आएगा तो हर किसी को हैरानी होगी। बयान देने वाले भी कोई और नहीं बल्कि खुद के पिता। हालांकि, अब पिता के बयान के बाद एक और इंटरव्यू जबरदस्त चर्चा में है, जो एल्विश यादव के करीबी, उनके दोस्त राजवीर सिसोदिया का है।

Elvish Yadav f

पिता के बयानों के एकदम उलट राजवीर ने जो बातें की हैं, उन्होंने जाहिर तौर पर फैंस के दिमाग को भी घुमाकर रख दिया है। हर कोई हैरान है कि बीते दिनों कर्ज वाली बात के बाद अब जो बयान सामने आया है, उसपर यकीन करें या फिर पिता की बातों पर। राजवीर ने अपने इंटरव्यू में क्या कुछ कहा, चलिये जानते हैं...

दरअसल, एल्विश यादव के दोस्त राजवीर सिसोदिया ने न्यूज 24 को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में एल्विश के दोस्त ने अपने दोस्त पर लगे इल्जामों के बारे में बात की है। दोस्त ने कहा कि वे एल्विश हमेशा अपने यारों को सपोर्ट करते हैं। उन्हें नहीं लगता कि यूट्यूबर ने ऐसा कुछ किया है। उनके ब्लॉग्स और म्यूजिक वीडियोज के क्लिप लोग शेयर कर रहे हैं और इन्हें सबूत के तौर पर पेश किया जा रहा है।

इसके बाद दोस्त ने जो कहा, वो वाकई में हैरत भरा था। राजवीर ने बताया कि एल्विश यादव जाने-माने इन्फ्लुएंसर हैं। यूट्यूब और इंस्टाग्राम से उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। ऐसे में जब इंसान के पास पहले ही पैसा है और वो सक्सेसफुल है तो उसे ऐसा काम करने की क्या जरूरत पड़ सकती है। कई बार चीजें सिर्फ दिखाने के लिए ही की जाती हैं।

दोस्त ने आगे कहा कि किसी का पैसा उसकी मेहनत का होता है। एल्विश के पास बस दो ही गाड़ियां हैं। जो उनकी मेहनत की कमाई की है। उन्होंने जो कुछ कमाया है, वो एल्विश की अपनी मेहनत का है।

इसके बाद जब राजवीर ने एल्विश के पिता के बयान के बारे में बात की गई तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि क्या पता उनके पिता ने झूठ बोला हो। कई बार पैसा खर्च करने के बाद बच्चे माता-पिता से झूठ बोल देते हैं ताकि माता-पिता की बात रह जाए और बच्चों को भी पसंद की चीज मिल जाए।

इसके बाद बातें करते करते राजवीर काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुछ भी ऐसा ना करें या ऐसा ना बनाएं, जिससे उनके मां-बाप को दुख हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+