Elvish Shehnaaz: साथ में धूम मचाने आ रहे हैं शहनाज गिल और एल्विश यादव, इस शो में आएंगे नजर

Shehnaaz and Elvish yadav: बिग बॉस के ओटीटी सीजन में इस बार एल्विश यादव ने खूब धूम मचाई। जहां देखो वहां एल्विश का ही जिक्र हो रहा था। सोशल मीडिया पर भी फैंस एल्विश को काफी सपोर्ट कर रहे थे। जैसे एल्विश ने बिग बॉस में आकर धूम मचाई ठीक वैसे ही शहनाज गिल ने भी मचाई थी। एल्विश के जीतने पर भी शहनाज ने उन्हें बधाई दी थी। अब शो के बाद दोनों को साथ स्पॉट किया गया, तो फैंस कयास लगाने लगे कि क्या दोनों साथ में कोई शो करने वाले हैं?

साथ में दिखे एल्विश-शहनाज
हाल ही में शहनाज गिल को एल्विश यादव के साथ स्पॉट किया गया। लेकिन इस दौरान लोगों ने जिस बात पर गौर किया वो ये थी कि एल्विश काफी नर्वस लग रहे थे। कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने ये बात कही। हालांकि, इसके साथ ही दोनों को लेकर चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया। दोनों के वीडियोज काफी चर्चा में हैं।

 shehnaaz gill show

जल्द ही इस शो में आएंगे नजर
जानकारी के मुताबिक एल्विश यादव और शहनाज गिल जल्द ही साथ में एक शो में नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि एल्विश और शहनाज की जोड़ी को लेकर वे काफी खुश हैं। बस इंतजार है तो दोनों के शो के आने का।

नर्वस लग रहे थे एल्विश
वहीं एल्विश यादव को लेकर कुछ लोगों ने ये भी कहा कि वे काफी नर्वस नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एल्विश जिस तरह से हाथ घुमा रहे हैं वो लोग नर्वस करने पर ही करते हैं। लोगों को दोनों की जोड़ी तो काफी पसंद आई लेकिन शहनाज को लोग काफी डल बताने लगे। कई लोगों का कहना था कि शहनाज इतनी दुबली उन्हें पसंद नहीं आ रही है। एक यूजर ने कहा कि शहनाज गिल तो चबी ही अच्छी लगती हैं। थोड़ा वेट लूज करना तो ठीक था लेकिन ये तो साइज जीरो होता जा रहा है।

एल्विश शहनाज का वर्कफ्रंट
वहीं बताते चलें कि एल्विश यादव जल्द ही शहनाज गिल के शो देसी वाइब्स में नजर आने वाले हैं। शो में एल्विश यादव अपने बारे में काफी कुछ बताएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+