Amruta Fadnavis: 'हमारी शादी अरेंज्ड,देवेंद्र रोमांटिक नहीं', CM के बारे में बारे में ये क्या बोल गईं अमृता?
Amruta Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस , जो खुद एक जानी-मानी सिंगर हैं, अक्सर अपने बयानों और लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं। Beauty with Brain कहलाने वालीं अमृता फडणवीस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके कारण वो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
दरअसल कुछ वक्त पहले उन्होंने 'कर्ली टेल्स' को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने अपने पति और महाराष्ट्र के सीएम के बारे में कुछ ऐसा बोला, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी, हालांकि एक पत्नी के तौर पर वो बातें काफी मजाकियां हैं, जिसकी वजह से ही अमृता इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

दरअसल इंटरव्यू में अमृता ने अपने पति देवेंद्र फडणवीस की खुलकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि 'वो बहुत मेहनती, सादगीपूर्ण, हंसमुख और केयरिंग इंसान हैं, मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि वो मेरे पति हैं। उनके अंदर देशसेवा काजज्बा है, उनकी पारदर्शिता और काम करने का जूनून ही मुझे बहुत पसंद है।'
मेरी और देवेंद्र की शादी प्रेम विवाह नहीं: Amruta Fadnavis
अमृता ने इंटरव्यू में साफ किया कि 'उनकी और देवेंद्र की शादी प्रेम विवाह नहीं है, ये एक टिपिकल अरेंज्ड मैरिज थी। दरअसल उन्होंने कहा कि मेरे घरवालों ने देवेंद्र को मेरे लिए पसंद किया था और एक दिन मेरी मम्मी ने कहा कि वो मुझसे मिलने घर आने वाले हैं, तो मुझे पोहा बनाना होगा। तब मैंने ही कहा कि अरे ऐसे कैसे, हम कहीं बाहर मिलते हैं।'

'हम अपने एक कॉमन फ्रेंड के घर के एक इवेंट में मिले'
'इसके बाद हम अपने एक कॉमन फ्रेंड के घर के एक इवेंट में मिले। फिर हमारे बीच में बातचीत शुरू हुई, फिर दो चार बार हमलोग और मिले और इसके बाद घरवालों ने बात की, कुंडलियां मिलाईं गईं और फिर तब जाकर हमारी शादी पक्की हुई।'
क्या Devendra Fadnavis रोमांटिक हैं?
अमृता से जब पूछा गया कि क्या देवेंद्र फडणवीस रोमांटिक हैं? तो इस पर अमृता ने सीधे कहा-'नहीं वो बिल्कुल भी रोमांटिक इंसान नहीं हैं, मैं डे वन से जानती हूं कि वे पीपल मैन हैं , बहुत सपोर्टिव हैं जैसे कि अगर आपको कुछ करना है तो वह कभी भी सवाल खड़े नहीं करते हैं। वो बोलेंगे कि आपको जो करना है वो कीजिए, वो एक विश्वास रखते हैं कि मैं जो कुछ भी करूंगी वो सभी के लिए अच्छा होगा।'

'मैं सच बताऊं तो वो एक एब्सेंट हसबैंड हैं' (Amruta Fadnavis)
इसके बाद उन्होंने कहा कि 'मैं सच बताऊं तो वो एक एब्सेंट हसबैंड हैं, मुझे इसके बारे में बुरा भी नहीं लगता है क्योंकि जिस तरीके से और जिस स्पीड से उन्होंने महाराष्ट्र के लिए काम किया है तो मुझे इस पर प्राउड फील होता है इसलिए मैं उन्हें पूरी लिबरेज देती हूं , 10 साल में मुझे याद नहीं कि कभी हम साथ गए हों।'

Amruta Fadnavis भारतीय बैंकर, एक्ट्रेस, सिंगर और सोशल एक्टिविस्ट
गौरतलब है कि अमृता फडणवीस एक भारतीय बैंकर, एक्ट्रेस, सिंगर और सोशल एक्टिविस्ट हैं और महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं। वह एक्सिस बैंक में वाइस-प्रेसिडेंट के पद पर हैं।अमृता फडणवीस का जन्म 9 अप्रैल 1979 को नागपुर, महाराष्ट्र में अमृता रानाडे के रूप में हुआ था। उनके पिता शरद रानाडे एक नेत्र रोग विशेषज्ञ और माँ चारुलता रानाडे एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने नागपुर के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की। वह राज्य स्तर की अंडर-16 टेनिस खिलाड़ी थीं।
2005 में हुई देवेंद्र फडणवीस से अमृता की शादी
उन्होंने नागपुर के जी.एस. कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया। बाद में उन्होंने फाइनेंस में MBA किया और पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से टैक्सेशन कानूनों की पढ़ाई की।अमृता ने 5 दिसंबर 2005 को देवेंद्र फडणवीस से शादी की थी, इस शादी से दोनों को एक बेटी DIVIJA है।












Click it and Unblock the Notifications