जानिये कौन होगी एकता कपूर की नई 'नागिन'? इस मशहूर एक्ट्रेस के नाम की तेज हुई चर्चा
नागिन एक ऐसा सीरियल है, जिसका क्रेज फैंस के बीच बहुत ज्यादा है। कुछ ऐसी अदाकाराएं हैं, जिन्होंने इस सीरियल में अहम किरदार यानी कि नागिन बनकर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। हालांकि, फिलहाल नागिन खत्म हो चुका है। ऐसे में नए नागिन यानी नागिन 7 की चर्चाएं तेज हैं। खबरें है कि शो जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बीच नई नागिन के नाम की चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, एकता कपूर का शो नागिन 7 जल्द ही प्रसारित होने वाला है। एकता कपूर अपनी नागिन को ढूंढ रही हैं। फैंस भी जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि आखिरकार शो में नागिन का रोल अब कौनसी एक्ट्रेस करेंगी।

खबरें हैं कि छोटे पर्दे की बड़ी अभिनेत्री आयशा सिंह और कनिका मान इस शो में नागिन के किरदार में नजर आने वाली हैं। हालांकि न तो एकता कपूर और ना ही शो की किसी कास्ट की ओर से इसे लेकर कोई भी पुष्टि की गई हैय़ 'नागिन 7' के लिए आयशा के नाम की चर्चा लंबे समय से हो रही है।
ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सेलेब साथ में काम करते हुए भी नजर आ सकते हैं। ऐसे में फैंस भी नई नागिन को देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो में अभिषेक और अंकिता लोखांडे भी साथ में नजर आ सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
शो की शुरुआत मॉनी रॉय से हुई थी। उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। दर्शकों ने उन्हें नागिन के रूप में बहुत पसंद किया था। मॉनी रातोंरात इस शो को करने के बाद पॉपुलर हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications