पीएम मोदी से संपर्क करने के सवाल पर एकता आर कपूर ने दिया जवाब, बोलीं- 'हमने दूसरे पहलुओं'

विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में 27 फरवरी 2002 की सुबह साबरमती एक्सप्रेस में क्या हुआ? इसकी सच्चाई को दिखाने का मेकर्स दावा करते हैं। हालांकि ट्रेलर के माध्यम से कुछ अहम सवाल भी निकल कर आए हैं। बीते दिनों मेकर्स ने एक इवेंट में इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया।

इस इवेंट में स्टारकास्ट के साथ फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर भी मौजूद थी। यहां पर उनसे भी सवाल जवाब किया गया। यहां उनसे पूछा गया कि क्या टीम ने पीएम नरेंद्र मोदी से सलाह ली? इसके जवाब में एकता ने कहा, मैं किसी भी ग्रुप से जुड़ी हुई नहीं हूं। यहां सिर्फ सच का पक्ष है और यह उसी राह पर एक लड़ाई है।

Ekta Kapoor replied to the question of contacting PM Modi for The Sabarmati Reports

हमने दूसरे पहलुओं का सम्मान किया
एकता ने आगे कहा, साबरमती रिपोर्ट का उद्देश्य घटना की शुरुआत कहां से हुई उस को कवर करना है। जिसके बारे में बड़े पैमाने पर रिपोर्ट नहीं की गई है और इसमें दूसरे पहलुओं का भी सम्मान किया गया है। बता दें, ये जब घटना हुई थी, तब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी थे। साथ ही द साबरमती रिपोर्ट की रिलीज डेट में भी कई बदलाव हुए हैं। ऐसे में ये सारे प्रश्न एकता से पूछे गए हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स में बताया गया कि विक्रांत को धमकी भरे कॉल और मैसेज भी आ रहे हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, जी हां आई है और आ रही हैं। लेकिन जैसा की मैने कहा कि हम कलाकार हैं और कहानियां बोलते हैं। यह फिल्म पूरी तरह से सच पर आधारित है। यह कुछ ऐसा है जिससे मैं या हम सब एक टीम के रूप में निपट रहे हैं और मुझे लगता है कि हम इससे उसी तरह निपटेंगे जिस तरह से इसे निपटना है।

15 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। इसे धीरज सरना ने डायरेक्ट किया है। वहीं, शोभा कपूर और एकता आर कपूर अपनी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स के तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+