जानिए Ekta Kapoor कितनी संपत्ति की हैं मालकिन, सास-बहू और फैमिली टीवी ड्रामा ने बनाया कितना मालामाल
Ekta Kapoo को सास- बहू और फैमिली टीवी ड्रामा ने बनाया इतना मालामाल, जानें उनकी संपत्ति
मुंबई, 06 जून: टीवी स्क्रीन पर अपने सीरियल से वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रही प्रोड्यूसर एकता कपूर 7 जून को अपना 46 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। टीवी सीरियरल और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अब तक कई सोप ओपेरा, टीवी रियलिटी शो और कई फिल्में की हैं। छोटे पर्दे पर हम पांच, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर-घर की, कसौटी जिंदगी की जैसे अनेक बेहतरीन सास बहू और फैमिली ड्रामा सीरियल से एकता कपूर खूब मालामाल हुई। सीरियल में आलीशान घर और लग्जरी लाइफ दिखाने वाली सोप ओपेरा क्वीन एकता कपूर खुद अपने दम पर बेहतरीन और आलीशान जिंदगी जी रही हैं, उनके बर्थडे पर जानिए आखिरी कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?

एकता कपूर की कुल संपत्ति
एकता कपूर ने अब तक 39 फिल्में प्रोड्यूस की हैं और 45 टेलीवीजन सीरीज और 145 सोप ओपेरा प्रोड्यूस किए हैं। हर घर में घंटों टीवी सीरियल से लोगों को बांधे रखकर उनके दिलों पर राज करने वाली एकता कपूर ने एक से एक हिट सीरियल बनाए और जमकर कमाई की। हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर की रिपोर्ट के अनुसार 2022 में कुल संपत्ति $13 मिलियन यानी 95 करोड़ रुपये है।

17 साल की उम्र में दिया था पहला हिट सीरियल, हुई थी मालामाल
एकता कपूर ने 17 साल की उम्र में करियर शुरू किया। 'मानो या ना मानो' सीरियल से टीवी जगत में शुरूआत की। इसी के बाद जीटीवी के लिए हम पांच शो तैयार किया। जब यह शो ऑनएयर हुआ तब ये सीरियल सुपर हिट हुआ। इसके बाद ही स्मृति ईरानी को लेकर क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल बनाया और घर- घर में पहचानी जाने लगी। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड टेलीविजन प्रोडक्शन और फिल्म निर्माण सभी कुछ शुरू कर दिया।

मुंबई में इस आलीशान बंगले में रहती हैं एकता कपूर
मुंबई में एकता कपूर का एक लग्जरी हाउस है। उन्होंने यह घर 2012 में लगभग 7 करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा विदेशों में कई संपत्तियां हैं। अपने पिता जीतेंन्द्र के साथ जिस घर में एकता कपूर रहती हैं ,रिपोर्ट के अनुसार इस घर की कीमत 200 करोड़ रुपए है और मुंबई के पॉश इलाके में हैं। एकता कपूर ने शादी नहीं की है वो अपने सेरोगेसी से जन्में बेटे और अपने पिता जीतेन्द्र और शोभा कपूर के साथ रहती हैं।

एकता कपूर की एक महीने की इनकम
एकता कपूर एक महीने में एक करोड़ से अधिक कमाती है। एक साल की कमाई की बात की जाए तो वो 12 करोड़ से अधिक कमाती है। एकता कपूर बॉलीवुड की उन हस्तियों में शुमार हैं जो अत्यधिक इनकम टैक्स हर साल भरते हैं।

एकता कपूर के प्रोड्क्शन हाउस की कमाई
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का कुल estimate 4.24 बिलियन INR होने का अनुमान है, एकता की कुल संपत्ति में पिछले कुछ वर्षों में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। एकता कपूर की कुल संपत्ति में टेलीविजन धारावाहिकों, फिल्मों, व्यक्तिगत निवेश और उनके प्रोडक्शन हाउस की फीस शामिल है।

एकता कपूर के पास हैं ये दुनिया की बेहतरीन कारें
एकता को लग्जरी कारों का शौक है उनके पास वर्ल्ड की बेहतरीन कारें हैं। जिनमें फोर्ड, मर्सिडीज बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं। इनमें से हर कार की कमी 1.2 करोड़ से 2 करोड़ रुपये तक है।












Click it and Unblock the Notifications