फैंस के लिए बड़ा झटका! एकता कपूर और मां शोभा कपूर ने ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, क्या है वजह?
एकता कपूर और शोभा कपूर ने ऑल्ट बालाजी के बिजनेस हेड के पद से इस्तीफा दे दिया है। खुद एकता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।
Ekta Kapoor ALTBalaji: मोस्ट फेमस प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर ने अपने फैंस को एक बड़ा झटका दिया है। खबर है कि, एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी से हेड के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी खुद एकता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी है। इस खबर से उनके फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।

एकता कपूर ने किया रिजाइन
एकता कपूर ने 10 फरवरी को एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि, उन्होंने और उनकी मां ने ऑल्ट बालाजी से हेड के पद से इस्तीफा दे दिया है। पोस्ट शेयर कर एकता ने लिखा कि, 'ऑल्ट बालाजी, भारत के प्रमुख डिजिटल मनोरंजन प्लेटफार्मों में से एक है, आज आधिकारिक तौर पर हम घोषणा करते हैं कि एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने कंपनी के प्रमुख के रूप में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। पद छोड़ने का प्रोसेस पिछले साल से ही शुरू हो चुका था। ऑल्ट बालाजी के पास अब एक नई टीम है।'
अब ये शख्स संभालेंगे Alt Balaji
इस पद से रिजाइन करते हुए एकता कपूर ये भी जानकारी दी कि, उनके बाद इस पद को विवेक कोका संभालेंगे। जो कि, अब अब ऑल्ट बालाजी के चीफ बिजनेस ऑफिसर होंगे। इंस्टाग्राम पर घोषणा को शेयर करते हुए, एकता ने लिखा, 'गुड लक टीम ऑल्ट। हम हमेशा आपकी पोस्ट शेयर करेंगे और जरूरी मदद करेंगे। आइए नए मैनेजमेंट का स्वागत करें।' एकता के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपना रिएक्शन दिया। एकता कपूर के रिजाइन की वजह से अब फैंस को चिंता हो रही है कि, कॉन्ट्रोवर्शियल शो लॉक अप का अगला सीजन आएगा या नहीं? खबरों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से ऑल्ट बालाजी में डाउनफॉल चल रहा था जिसकी वजह से एकता कपूर ने यह बड़ा फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications