कॉनमैन सुकेश के दिए करोड़ों के गिफ्ट्स को जैकलीन और नोरा से वापस लेगी ED, ये है गिफ्ट्स की पूरी लिस्ट
कॉनमैन सुकेश के दिए करोड़ों के गिफ्ट्स को जैकलीन और नोरा से वापस लेगी ED, ये है गिफ्ट्स की पूरी लिस्ट
मुंबई, 23 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से लिए गिफ्ट को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर हैं। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर पर जून 2020 से मई 2021 के बीच एक बिजनेसमैन की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही को कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर द्वारा दिए गए लक्जरी कारों, हीरे और बैग सहित कई गिफ्ट को जब्त कर सकती है। ईडी के अधिकारी जल्द ही जैकलीन और नोरा से सुकेश द्वारा दिए गए गिफ्ट को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे ताकि अपराध की आय की वसूली की जा सके।

दिसंबर 2020 से अगस्त 2021 के बीच जैकलीन को मिले 10 करोड़ के गिफ्ट
माना जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडीज को दिसंबर 2020 से अगस्त 2021 के बीच सुकेश चंद्रशेखर ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का तोहफा दिया था। नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉल ने बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी। इन उपहारों को कथित तौर पर जबरन वसूली के पैसे से खरीदा गया था, जिससे वे अपराध की आय बन गए। इंडिया टुडे को पता चला है कि नोरा फतेही चेन्नई में एक शो करने के बदले में दी गई कार और अन्य उपहारों को वापस करने के लिए सहमत हो गई है। वहीं एक पटकथा लेखक, जिसे जैकलीन फर्नांडीज की ओर से सुकेश चंद्रशेखर द्वारा एक परियोजना के लिए 15 लाख रुपये का भुगतान किया गया था, ने भी पैसे वापस करने की इच्छा व्यक्त की है।

सुकेश ने जैकलीन को क्या-क्या दिया था गिफ्ट
जैकलीन फर्नांडीज ने ईडी को दिए अपने बयान में कहा कि सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें दो जोड़ी हीरे के ईयररिंग्स, दो हर्मीस कंगन, तीन बिर्किन बैग और एक जोड़ी लुई वीटन के जूते गिफ्ट किए थे। जैकलीन ने ठग से दो गुच्ची के कपड़े और ब्रेसलेट भी लिा था।
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) अधिनियम के तहत दर्ज अपने बयान में, सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि उन्होंने जैकलीन को चैनल और गुच्ची से 15 ईयररिंग्स, 5 बिर्किन बैग और अन्य लक्जरी सामान दिए। सुकेश ने यह भी दावा किया है कि उसने रोलेक्स घड़ियों के अलावा जैकलीन को कार्टियर की चूड़िया और अंगूठियाँ और टिफनी एंड कंपनी द्वारा एक ब्रेसलेट भी गिफ्ट में दिया था।

7 करोड़ का गहना जैकलीन ने सुकेश से लिए थे
सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि उन्होंने जैकलीन फर्नांडीज को 7 करोड़ रुपये के गहने दिए हैं। इसके अलावा 'एस्पुएला' नाम का एक घोड़ा और चार फारसी बिल्लियां भी गिफ्ट की हैं। ये एक बिल्ली 9-9 लाख का है। सुकेश ने एक मिनी कूपर (लग्जरी कार) भी गिफ्ट दिया था।

जैकलीन की बहन को सुकेश ने दिया था लोन
सुकेश चंद्रशेखर ने यूएस में रहने वाली जैकलीन फर्नांडीज की बहन को 150,000 अमरीकी डालर का लोन दिया था। वहीं जैकलीन के भाई को सुकेश चंद्रशेखर ने खाते में 15 लाख रुपये स्थानांतरित किए थे। अपने पहले बयान में सुकेश ने कहा कि उन्होंने जैकलीन की बहन को भी बीएमडब्ल्यू एक्स-5 कार दी थी। हालांकि बाद में वह अपने बयान से मुकर गए थे।

जैकलीन को चार्टर्ड फ्लाइट से घुमाते थे सुकेश
सुकेश चंद्रशेखर ने पहले दावा किया था कि जैकलीन फर्नांडीज के माता-पिता को एक कार गिफ्ट की थी। सुकेश चंद्रशेखर ने कथित तौर पर चार्टर्ड फ्लाइट से जैकलीन को घुमाया था और उनके साथ होटल में रहने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए थे।
प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व निदेशक करनैल सिंह ने इंडिया टुडे को बताया, "ईडी जैकलीन फर्नांडीज की संपत्ति को कुर्क कर सकती है, जो सुकेश ने उन्हें दी है।''












Click it and Unblock the Notifications