200 करोड़ रुपये की Extortion case में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से 7 घंटे तक ईडी ने की पूछताछ
नई दिल्ली, 19 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7 घंटों तक ईडी ने पूछताछ की। देर रात जैकलीन दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ईडी कार्यालय से बाहर निकलती नजर आईं।

बता दे बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े एक रंगदारी मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को ईडी के समन के बाद ईडी कार्यालय सुनवाई के लिए पहुंची। अधिकारियों ने कहा कि यह दूसरी बार है जब एक्ट्रेस को दिल्ली पुलिस ने मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
बता दें 17 अगस्त को ईडी ने चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए एक आरोप पत्र दायर किया।ईडी के मुताबिक फर्नांडीज और एक अन्य बॉलीवुड अभिनेता नोरा फतेही को उनसे लग्जरी कारें और अन्य महंगे उपहार मिले।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फर्नांडीज ईडी की जांच में शामिल हो गई हैं।
बता दें पिछले बुधवार को फर्नांडीज से पिंकी ईरानी के साथ आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई, जिसने कथित तौर पर अभिनेता को चंद्रशेखर से मिलवाया था।
गौरतलब है कि ईडी की जांच में पता चला था कि पुलिस ने पहले कहा था ठग चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर एक्टर जैकलीन फर्नांडीज के एजेंट प्रशांत को मोटरसाइकिल ऑफर की थी लेकिन उसने लेने से इनकार कर दिया। फिर भी, चंद्रशेखर दोपहिया और उसकी चाबियां प्रशांत के यहां छोड़ गए, उन्होंने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है।
चंद्रशेखर जो मनी लॉड्रिंग केस में जेल में हैं, उन पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों सहित कई लोगों को धोखा देने का आरोप है।
#WATCH | Delhi: Actor Jacqueline Fernandez leaves from the Delhi Police EoW (Economic Offences Wing) office after being questioned for several hours in the Sukesh Chandrashekhar money laundering case. pic.twitter.com/o4ByKAftS8
— ANI (@ANI) September 19, 2022












Click it and Unblock the Notifications