ड्रग्स केस में 10वीं गिरफ्तारी, 5 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ जोगेश्वरी से ड्रग पैडलर गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में लगातार गिरफ्तारियां कर रही है। सोमवार को एनसीबी ने श्रेयस नायर नाम के एक शख्स को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।

मुंबई, 4 अक्टूबर। क्रूज ड्रग्स केस मामले में एनसीबी ने 10वीं गिरफ्तारी की है। एनसीबी ने 5 लाख की एमडी के साथ मुंबई के जोगेश्वरी से एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में लगातार गिरफ्तारियां कर रही है। इससे पहले एनसीबी ने श्रेयस नायर नाम के एक शख्स को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। श्रेयर को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का दोस्त बताया जा रहा है।

Aryan Khan

खबरों के मुताबिक वह आर्यन और अरबाज मर्चेंट को ड्रग्स सप्लाई करता था। वह 2 अक्टूबर को मुंबई क्रूज पार्टी में भी शामिल होने वाला था लेकिन किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो सका। उसका नाम आर्यन और अरबाज मर्चेंट के मोबाइल चैट्स से सामने आया है। आर्यन, अरबाज और श्रेयस स्कूल के समय से गहरे दोस्त हैं।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि एनसीबी ने 2 अक्टूबर को मुंबई में समुद्र के खिनारे एक क्रूज पर अचानक रेड की थी।, जहां रेव पार्टी चल रही थी और पार्टी में ड्रग्स लिया जा रहा था। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे। एनसीबी ने आर्यन को तुरंत हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने खुद के ड्रग्स लेने की बात कुबूली और कहा कि वह लंबे समय से ड्रग्स ले रहे हैं। एनसीबी ने आर्यन का मोबाइल सीज कर दिया है और अब तक इस मामले में 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एनसीबी ने 5 लाख की एमडी के साथ जोगेश्वरी से एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: 'यूपी में राम राज नहीं, हत्या राज है', लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर ममता बनर्जी

Recommended Video

    Mumbai Cruise Drug Party: NCB का खुलासा, Aryan Khan ने ऐसे छिपाकर रखे थे ड्रग्स | वनइंडिया हिंदी

    एनसीबी ने क्रूज पार्टी के ऑर्गनाइजरों को भी समन जारी किया है। इस मामले में एक लड़की को भी गिरफ्तार किया गया है जो दिल्ली से इस पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंची थी। बताया जा रहा है कि यह लड़की किसी जाने-माने उद्योगपति की बेटी है। खबरों के अनुसार यह पार्टी 2 से 4 अक्टूबर तक चलनी थीं। एनसीबी के अधिकारियों ने यात्री बनकर पार्टी में रेड की। एनसीबी ने क्रूज पर केवल उन्हीं लोगों को हिरासत में लिया जिन्होंने ड्रग्स ले रखा था। एनसीबी का छापेमारी अभियान 7 घंटे से अधिक तक चला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+