Dream Girl 2 की सक्सेस के बीच वेकेशन पर निकले आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे, कैजुअल लुक में दिखा कपल

Aditya-Ananya Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में हैं। 25 अगस्त 2023 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ घूमने निकल गईँ। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

आदित्य संग वैकेशन पर निकलीं अनन्या
अनन्या पांडे को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसके थोड़ी देर बाद आदित्य रॉय कपूर एयरपोर्ट पर दिखे। हालांकि इस दौरान दोनों एकसाथ नजर नहीं आए। लेकिन दोनों की वीडियो देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि रूमर्ड कपल एकसाथ छुट्टी मनाने के लिए घूमने निकले हैं।

Ananya Pandey

एयरपोर्ट पर हुए अलग-अलग स्पॉट
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ये वीडियो शेयर किया है। जो कि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट पर दोनों को कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया। जहां अनन्या पांडे कार्गो पैंट के साथ व्हाइट कलर का टॉप और गॉगल्स कैरी किए हुए हैं। वहीं ग्रे पैंट, चैक्ड शर्ट, स्नीकर्स और गॉगल्स में आदित्य भी कूल लग रहे थे।

ड्रीम गर्ल 2 कर रही धुआंधार कमाई
बता दें कि, अनन्या पांडे की आखिरी फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद अब उनके लिए ड्रीम गर्ल 2 लकी रही। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। रिलीज होने के बाद दो दिनों में ड्रीम गर्ल 2 ने 24 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इसी के साथ आयुष्मान खुराना के करियर में ये फिल्म सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी।

अनन्या और आदित्य का वर्कफ्रंट
ड्रीम गर्ल 2 के अलावा अनन्या पांडे के पास फिल्म 'खो गए हम कहां' पाइपलाइन पर हैं। जिसमें उनके साथ एक बार फिर सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, आदित्य रॉय कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर 2' को काफी पसंद किया गया। अब इसके बाद वह फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगे। जो कि अगले साल 2024 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+