डोनल बिष्ट ने किया फर्जी कास्टिंग का पर्दाफाश, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की फेक आईडी बनाकर हो रहा है स्कैम

Donal Bisht: डोनल बिष्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को बताया है कि इस जालसाज ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की फर्जी आईडी बनाई थी।

donal bisht

Donal Bisht: टीवी की फेमस एक्ट्रेस डोनल बिष्ट इ समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 'बिग बॉस 15' में नजर आ चुकीं डोनल बिष्ट हाल ही में एक फ्रॉड जाल में फंसने से बच गई हैं। खबर है कि एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने एक फर्जी कास्टिंग का पर्दाफाश किया है और साथ ही सोशल मीडिया पर सभी लोगों को इसके बारे में अलर्ट किया है। डोनल बिष्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों को बताया है कि एक जालसाज ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के नाम पर उन्हें ऑडिशन के लिए मेल भेजा था और स्कैम करने की कोशिश की थी।

फर्जी कास्टिंग का पर्दाफाश
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने हाल ही में एक फर्जी कास्टिंग का पर्दाफाश किया है। डोनल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एकपोस्ट शेयर करते हुए लोगों को बताया है कि इस जालसाज ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की फर्जी आईडी बनाई थी, जिसके जरिए वह लोगों को बेवकूफ बना रहा था।

धर्मा प्रोडक्शन्स की फेक ई-मेल आईडी
डोनल बिष्ट ने बताया कि उसी फर्जी आईडी से उस शख्स ने उन्हें भी एक ई-मेल भेजा था। एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने लोगों को अलर्ट करने के साथ ही ट्विटर पर उस फर्जी ई-मेल और फर्जी आईडी का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। डोनल बिष्ट ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से फर्जी कॉल और मेल आ रहे थे, जिनसे वह तंग आ चुकी थीं। आखिरकार उन्होंने इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करने का फैसला किया था।

सोशल मीडिया पर फ्रॉड का पर्दाफाश
डोनल बिष्ट ने सोशल मीडिया पर इस फ्रॉड का पर्दाफाश तो किया ही है। साथ ही सभी लोगों को सावधान रहने के लिए भी कहा है। डोनल ने लोगों को बताया कि इस फ्रॉड ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के नाम पर फर्जी आईडी बनाई है और उस आईडी से लोगों के साथ स्कैम कर रहा है। डोनल बिष्ट ने मेल का स्क्रीनशॉट शेयर कर ट्विटर पर लिखा है- कोई मुझे लगातार मेल कर रहा है। मेरा मानना है कि यह धर्मा प्रोडक्शन्स की फेक ईमेल आईडी है। उम्मीद करती हूं कि लोग इसके झांसे में न फंसें।

टीवी शोज में काम करती हैं डोनल बिष्ट
अपने इस पोस्ट को डोनल बिष्ट ने ट्विटर पर शेयर किया है और साथ ही करण जौहर व धर्मा प्रोडक्शन्स को भी टैग किया है। डोनल बिष्ट फिलहाल टीवी शोज में काम करती हैं लेकिन उनका सपना है कि वह बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर सकें। डोनल बिष्ट ने टीवी शोज के अलावा कुछ वेब सीरिज और म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+