बॉलीवुड की 2 एक्ट्रेसेस की कुछ घंटों के अंतराल में मौत, दोनों बहनों ने दुनिया को कहा अलविदा

Dolly Sohi and Amandeep Death: टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि इंडस्ट्री की 2 एक्ट्रेसेस और बहनों का एक ही दिन में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही ने 48 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं उनकी बहन एक्ट्रेस अमनदीप सोही की भी बीती रात मौत हो गई थी।

एकसाथ 2 टीवी एक्ट्रेसेस और बहनों की मौत
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस और डोली सोही की बहन अमनदीप के निधन के कुछ ही घंटों बाद एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार पहले अमनदीप सोही ने इस दुनिया को अलविदा कहा और फिर कैंसर से पीड़ितो उनकी बहन और एक्ट्रेस डॉली सोही ने भी अंतिम सांस ली। दोनों बहनें अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Dolly Sohi

डॉली सोही और अमनदीप सोही की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस डॉली सोही सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं जबकि उनकी बहन अमनदीप की पीलिया से जूझने के बाद मौत हो गई। उनकी मौत की खबर की पुष्टि टाइम्स ऑफ इंडिया के ईटाइम्स टीवी ने की है।

डॉली के परिवार ने की मौत की पुष्टि
ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक डॉली के परिवार ने कहा है- हमारी प्यारी डॉली ने आज सुबह यानी 8 मार्च 2024 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हम सभी सदमे में हैं। अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा। आपको बता दें कि एक्ट्रेस डॉली के भाई मनु ने कंफर्म किया था कि उनकी बहन और टीवी अभिनेत्री अमनदीप सोही का भी निधन हो गया है।

अमनदीप का पीलिया से हुआ निधन
खबर है कि टीवी एक्ट्रेस अमनदीप सोही गत 7 मार्च 2024 को निधन हुआ था। एक्ट्रेस को सीरियल 'बदतमीज दिल' में उनके रोल के लिए काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक दिवंगत एक्ट्रेस के भाई, मनु सोही ने बताया कि अमनदीप का पीलिया से जूझने के बाद निधन हो गया है।

सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं डॉली
वहीं टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। कुछ दिनों पहले ही डॉली को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉली सोही हाल ही में टीवी शो 'झनक' में नजर आई थीं, पर खराब सेहत के कारण उन्होंने ये शो बीच में ही छोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+