सलमान खान के खून में बसा है अफगानिस्तान, इस देश से है एक्टर का बहुत ही गहरा कनेक्शन
मुंबई, 18 अगस्त। तालिबान ने अफगानिस्तान पर एक बार फिर अपना कब्जा जमा लिया है। 15 अगस्त को काबुल में प्रवेश के साथ ही तालिबान ने देश में अपनी हुकूमत का ऐलान किया। वर्तमान में अफगानिस्तान के हालात को लेकर लोग चिंतित है, वहां के लोग देश छोड़ने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा रहे हैं। अफगानिस्तान की स्थिति पर बॉलीवुड से भी चिंताए व्यक्त की जा रही हैं, कई स्टार्स ने वहां अपनी फिल्मों की शूटिंग को याद करते हुए अफगान के लोगों की सलामती के लिए दुआ मांगी है।

बॉलीवुड स्टार्स का अफगानिस्तान कनेक्शन
आपको जानकर हैरानी होगी कि कई बॉलीवुड स्टार्स का अफगानिस्तान से गहरा संबंध है, इस लिस्ट में सबसे टॉप पर 'दबंग' एक्टर सलमान खान का नाम सामने आता है। अफगानिस्तान से सलमान खान का बहुत ही खास कनेक्शन है। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि सलमान खान के पूर्वज मूल रूप से अफगानिस्तान के ही थी। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की फिल्मों को भी वहां खूब पसंद किया जाता है।

पूर्वजों को भारत में दी शरण
सलमान खान के दिल में अभी अफगानियों के लिए खास लगाव है। बता दें कि उनके परदादा अफगानिस्तान छोड़कर मध्य प्रदेश के भोपाल में बस गए थे, उस समय इंदौर के राजा होल्कर ने सलमान के पूर्वजों को शरण दी थी। एक्टर के दादा इंदौर को पूर्व डिप्टी कमिश्नर रहे हैं, वहीं उनके पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने राइटर हैं। बताया जाता है कि सलमान खान के पूर्वज अलाकोजाई पश्तून थे, इन्हें अलाकोजाई युसुफजई समाज से जुड़ा हुआ माना जाता है।

पिता सलीम खान ने हिंदू महिला से की शादी
सलमान खान के पिता सलीम खान ने सुशाली चरक यानी सलमा खान से शादी की जो असल में डोगरा राजपूत हैं। सलमान की परवरिश हिंदू और मुस्लिम दोनों रिति रिवाज से हुई है, उनके घर ईद के साथ दीवाली भी धूमधाम से मनाई जाती है। मालूम हो कि अफगानिस्तान में सलमान खान की फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। कई फिल्मों के गाने आज भी अफगानिस्तान में लोगों को गुनगुनाते सुना जा सकता है।

सलमान की बीवी और 17 साल की बेटी है?
बीते दिनों सलमान खान ने उनको लेकर उड़ाई जा रही कई अफवाहों पर जवाब देते हुए बताया कि वह शादीशुदा नहीं हैं। एक यूजर ने दावा किया था कि दुबई में सलमान खान, अपनी पत्नी और 17 साल की बेटी के साथ रहते हैं। इस पर जवाब देते हुए सलमान ने कहा कि ये लोग बहुत अच्छी तरह से वाकिफ हैं। यह सब बकवास है। मुझे नहीं पता कि यह लोग किसके बारे में बात कर रहे हैं और उसने इस पोस्ट को क्यों किया हैं।इस आदमी को मैं यहीं जवाब दूंगा कि भाई, मेरी कोई बीवी नहीं है।
यह भी पढ़ें: अपने जीजा को 'विक्रम बत्रा' का रोल दिलाना चाहते थे सलमान, जानिए प्रोड्यूसर ने क्यों किया इंकार












Click it and Unblock the Notifications