'दीया और बाती हम ' की ये एक्‍ट्रेस पति से लेने जा रही तलाक, FIR दर्ज करवाकर लगाया ये गंभीर आरोप

दीया और बाती की ये एक्‍ट्रेस पति लेने जा रही तलाक, हसबेंड और ससुराल वालों पर लगाया ये गंभीर आरोप सास और नंद पर लगाया है ये गंभीर आरोप

मुंबई, 02 जुलाई: सिल्‍वर स्‍क्रीन पर खुश दिखने वाले एक्‍टर एक्‍ट्रेस में अधिकांश की पर्सनल लाइफ मुसीबतों से भरी हुई है। जब ये दर्द बर्दास्‍त से बाहर हो जाता है तो लोगों के सामने आ जाता है। टीवी के पॉपुलर सीरियल दीया और बाती फेम की एक्‍ट्रेस सुरभि तिवारी की भी जिंदगी में भी ऐसा ही बड़ा तूफान आया है। नौबत यहां तक पहुंच चुकी है कि उन्‍होंने पुलिस थाने पहुंच एफआईआर तक दर्ज करवा दी है और शादी के दो साल बादही पति से तलाक लेने जा रही हैं।

ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा का लगया आरोप

ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा का लगया आरोप

दीया और बाती फेम एक्‍ट्रेस सुरभि तिवारी ने सुरभि तिवारी ने 10 फरवरी, 2019 को मुंबई में दिल्ली के पायलट और बिजनेसमैन प्रवीण कुमार सिन्हा के साथ शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच चीजें खराब हो गई। सुरभि ने घरेलू हिंसा को लेकर अपनी नंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वह अपने पति को तलाक देने का मन बना चुकी हैं।

सुरभि बोलीं मुझे धोखा दिया

सुरभि बोलीं मुझे धोखा दिया

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सुरभि तिवारी ने अपना दर्द बयां किया उन्‍होंने कहा शादी के तुरंत बाद चीजें खराब हो गईं। प्रवीण परिवार के साथ शादी के तुरंत बाद मुझे ये एहसास हुआ कि प्रवीण और मैं एक दूसरे के लिए परफेक्‍ट नहीं थे। प्रवीण मेरे साथ रहने के लिए मुंबई जाने के लिए तैयार थे लेकिन बाद में मुंबई शिफ्ट होने से उन्‍होंने इंकार कर दिया।

मैं बच्‍चा चाहती थी लेकिन पति ने कर दिया इंकार

मैं बच्‍चा चाहती थी लेकिन पति ने कर दिया इंकार

सुरभि ने कहा मैं अपनी एक्टिग जारी रखना चाहती थी लेकिन उसने साथ नहीं दिया। जिसके कारण मेरे सारा काम छूटता गया और मैं उस पर आर्थिक रूप से निर्भर हो गई। मैं जल्द ही अपनी फैमिली प्‍लान करना चाहती थी लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थे।

मुझे अपने जीने और दवाइयों के लिए मेरे गहने चाहिए

मुझे अपने जीने और दवाइयों के लिए मेरे गहने चाहिए

सुरभि ने कहा मैंने प्रवीण, उसकी मां और उसकी नंद के खिलाफ घरेलू हिंसा और मुझे डराने-धमकाने का केस दर्ज करवाया है। साथ ही मैंने अपना जेवर मांगे जो मुझे नहीं वापस दिए गए हैं। मुझे जीने और मेडिकल देखभाल के लिए अपने सोने के गहने नहीं बेचने होंगे।

मैं जल्द ही तलाक का केस फाइल करने जा रही हूं

मैं जल्द ही तलाक का केस फाइल करने जा रही हूं

सुरभि ने कहा मैं बहुत सी चीजों के बारे में ठगा हुआ महसूस कर रही हूं। उन्‍होंने कहा इतना कष्ट सहने के बाद भी मैंने सौहार्दपूर्ण तरीके से अब अलग होने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रवीण ने मुझसे कहा कि वह आसानी से नहीं छोड़ेगा। मैंने अब उनके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया है। मैं जल्द ही तलाक का केस फाइल करने जा रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+