Diwali 2025 Release: इस दिवाली कौन सी फिल्में हो रही हैं रिलीज? शाहरुख-सलमान नहीं, ये सितारे बिखेरेंगे जलवे
Diwali Mein Kaun Si Movie Release Ho Rahi Hai: इस बार लोगों में असमंजस है कि आखिर दिवाली कब है? 20 अक्टूबर या 21 अक्टूबर को, उसके हिसाब से दीवाली मानई जाए। लेकिन दिवाली के लॉन्ग वीकेंड की शुरुआत आ हो गई है। दिवाली में हर साल बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका होता है। बॉलीवुड हो या साउथ दोनों ही इंडस्ट्री की फिल्में दर्शकों को लुभाने के लिए सिनेमाघरों में उतरती हैं। इसमें से अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सफल भी होती हैं।
इस बार दिवाली कब है? से बड़ा सवाल दर्शकों के मन में ये है कि 2025 की दिवाली में सिनेमाघरों पर फिल्में कौन सी रिलीज हो रही हैं ( Diwali Mein Kaun Si Movie Release Ho Rahi Hai?) ऐसे में आप दर्शकों के सवाल का जवाब लेकर हम आपके पास आ गए हैं। इस रिपोर्ट में आपको बता रहे हैं कि 21 अक्टूबर को कौन फिल्म आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। उनका बज कैसा है और कितनी स्क्रीन मिलेंगी।

21 तारीख को दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। पहली है हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की Ek Deewane Ki Deewaniyat और आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर Thamma। ये दोनों ही फिल्में आपको इस दिवाली एंटरटेन करने और बॉक्स ऑफिस पर भिडंत मचाने के लिए आ रही हैं। एक दीवाने की दीवानियत प्यार और रोमांस की कहान है। थामा मैडॉक फिल्म्स की हॉरर यूनिवर्स की अगली किश्त है। हालांकि बुक माय शो की रिपोर्ट की माने तो थामा' में 1 लाख 4 हज़ार लोगों ने इंट्रेस्ट दिखाया है। वहीं, 'एक दीवाने की दीवानियत' में 1.07 लाख लोगों ने देखने की अपनी इच्छा जाहिर की है। लव स्टोरी की वजह से 'एक दीवाने की दीवानियत' का बज ज्यादा है। क्योंकि इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे हैं। जिनकी फिल्म 'सनम तेरी कसम' ने री-रिलीज में भयंकर पैसा पीटा था।
अब देखना है ये है कि आखिर इन दोनों फिल्मों में कमाई के मामले में बाजी कौन मारता है। क्योंकि दोनों ही फिल्मों का बज अब बनता जा रहा है। लेकिन लव स्टोरी की वजह से हर्षवर्धन राणे को जनता का सपोर्ट ज्यादा मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications