Diwali 2023: बॉलीवुड एक्टर्स के घर पर दिखी दिवाली की ऐसी धूम, सितारों ने फैंस को यूं दी बधाई

Diwali 2023: आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़ी की धूम धाम से मनाया जा रहा है। लोग चारों तरफ रोशनी से अंधकार को दूर करने में लगे हैं। दिवाली पर लोग घरों को सजाने से लेकर पार्टीज का आयोजन तक करते हैं। वहीं बॉलीवुड में भी दिवाली पार्टियों का दौर जारी है। बॉलीवुड के सितारे सजधज कर इस त्योहार का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दिवाली की बधाई भी दे रहे हैं। जानें आपके फेवरेट सितारों ने लोगों को कैसे बधाई दी।

माधुरी दीक्षित ने शेयर की तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने अपने फैंस को दिवाली की बधाई दी है। आपको बता दें कि माधुरी की ये तस्वीरें अमृतपाल सिंह की दिवाली पार्टी की हैं जिसमें वह अपने पति के साथ पहुंची थीं। तस्वीरों में माधुरी दीक्षित सफेद रंग की लॉन्ग ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनका ये ट्रेडिशनल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने कैप्शन में लिखा है- दिवाली पार्टी में अच्छा वक्त बिताया। हर किसी से मिलना जुलना बहुत अच्छा लगा। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

diwali

दिवाली पार्टी में करीना कपूर खान का क्यूट अंदाज
करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर के दोनों बेटे जेह और तैमूर दिवाली पर रंगोली बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सैफ अली खान भी तस्वीर में मौजूद हैं। वहीं करीना कपूर अपने बच्चों के साथ मिलकर जमीन पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। दिवाली की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा है- अय्यूउ, परिवार कब रंगोली या होली मनाने का फैसला करता है, पता नहीं, लेकिन मायने ये रखता है कि हमने मजा किया। उत्सव शुरू हो गया है। सभी को प्यार और ढेर सारी शुभ कामनाएं।

करण जौहर ने बच्चों के साथ बनाया वीडियो
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपने फैंस को दिवाली की बधाई दी है। ऐसे में करण जौहर ने अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तीनों ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा है- मेरे दो अनमोल रतन। आपको और आपके परिवार को शुभ दीपावली। जीवन के लिए प्यार और प्रकाश।

तारा सुतारिया ने दिवाली पर बढ़ाया पारा
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने भी दिवाली के मौके पर अपना बेहद खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने लोगों को दिवाली की बधाई भी दी है। इस वीडियो में तारा ने अपने घर की डेकोरेशन की झलक भी दिखाई है। वीडियो में वह पीले रंग की ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- शामें रंगोली सी, ये रातें तारों वाली, ऐसा इश्क हुआ है, जैसे आई दिवाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+