Divyanka Sirohi Caste: क्या थी दिव्यांका सिरोही की जाति? कौन सा धर्म करती थीं फॉलो? 30 की उम्र में चली गई जान

Divyanka Sirohi Caste: मनोरंजन जगत अभी आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि एक और दुखद खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का अचानक निधन हो गया है। महज 30 साल की उम्र में उनका यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस और इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा शॉक है।

साइलेंट किलर हार्ट अटैक बना मौत की वजह
जानकारी के अनुसार दिव्यांका सिरोही की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है, जिसे अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है। कम उम्र में इस तरह अचानक दिल का दौरा पड़ना कई सवाल खड़े करता है। इस घटना ने एक बार फिर हेल्थ को लेकर गंभीरता से सोचने की जरूरत पर जोर दिया है।

Divyanka Sirohi

एक्ट्रेस के उभरते करियर पर लगा ब्रेक

दिव्यांका सिरोही हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी थीं। सोशल मीडिया से पहचान बनाने के बाद उन्होंने म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में अपनी अलग जगह बनाई थी। उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था लेकिन अचानक आई इस खबर ने सब कुछ थाम दिया है। इस बीच लोग एक्ट्रेस को पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की बातें जानने में लगे हुए हैं।

क्या थी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का जाति-धर्म?

-दिव्यांका सिरोही एक फेमस हरियाणवी एक्ट्रेस और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर थीं। उनके उपनाम 'सिरोही' का इस्तेमाल जाट (हिंदू जाट गोत्र) और राजपूत (चौहान) दोनों समुदायों में होता है। हालांकि एक्ट्रेस की जाति हिंदू जाट ही थीं। हिंदू जाट होने के चलते एक्ट्रेस हिंदू धर्म का ही पालन करती थीं।

-सिरोही मुख्य रूप से राजस्थान के सिरोही जिले से संबंधित देवड़ा चौहान राजपूतों का एक वंश और रियासत है, जिसकी स्थापना 1311 ईस्वी में लुंबा चौहान ने की थी। इसके अलावा 'सिरोही' उत्तर भारत (यूपी/हरियाणा) में जाट समुदाय का एक गोत्र भी है। ऐतिहासिक रूप से ये क्षेत्र परमारों और अन्य शासकों के अधीन रहा है। उत्तर प्रदेश (विशेषकर बुलंदशहर) में सिरोही उपनाम वाले जाट जमींदार समुदाय भी हैं।

फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर

-जैसे ही दिव्यांका सिरोही के निधन की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ पड़ी। फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस असमय मौत पर दुख जता रहे हैं। हर कोई यही कह रहा है कि एक उभरते सितारे को बहुत जल्द खो दिया गया।

-दिव्यांका सिरोही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें और उनका काम हमेशा जिंदा रहेगा। कम समय में उन्होंने जो पहचान बनाई, वह उन्हें हमेशा खास बनाए रखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+