बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर की ऑडियो रिकॉर्डिंग Leak, दिव्या खोसला ने खोली पोल, इंडस्ट्री में मची हलचल
Divya Khosla-Mukesh Bhatt Audio Recording Leak: बॉलीवुड में एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रोड्यूसर-एक्टर दिव्या खोसला और फिल्ममेकर मुकेश भट्ट आमने-सामने आ गए हैं। ये विवाद तब भड़का जब हाल ही में मुकेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में दिव्या खोसला पर बड़ा बयान दे दिया।
मुकेश भट्ट का बड़ा खुलासा
फिल्ममेकर मुकेश भट्ट ने दावा किया कि दिव्या खोसला ने जानबूझकर अपनी फिल्म 'सावी' और आलिया भट्ट की मूवी 'जिगरा' के बीच चल रहे मुद्दे को पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर उछाला था।

दिव्या खोसला ने इंडस्ट्री में मचाई हलचल
मुकेश भट्ट के इस बयान से नाराज दिव्या खोसला ने अब सीधे मोर्चा खोल दिया है और सोशल मीडिया पर उनकी फोन बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पब्लिक कर दी है जिसने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
'सावी बनाम जिगरा' विवाद, क्यों बढ़ा ये मामला?
-आपको बता दें कि फिल्म 'सावी' को दिव्या खोसला के पति भूषण कुमार के साथ-साथ मुकेश भट्ट ने भी प्रोड्यूस किया था। ये फिल्म 31 मई 2024 को रिलीज हुई थी। वहीं आलिया भट्ट की 'जिगरा' 10 अक्टूबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
-फिल्म 'सावी' की लीड एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने 'जिगरा' मूवी के मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। दिव्या खोसला ने फिल्म की कहानी कॉपी करने, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को गलत तरीके से दिखाने और उनकी फिल्म को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।
-हाल ही में मुकेश भट्ट ने इंटरव्यू में कहा है कि ये सब दिव्या खोसला का पब्लिसिटी स्टंट था और आलिया भट्ट जैसी ददार एक्ट्रेस को कॉपी करने की किसी को जरूरत नहीं है।
दिव्या खोसला ने लीक कर दी फोन रिकॉर्डिंग
-इंटरव्यू वायरल होने के बाद दिव्या खोसला ने पलटवार करते हुए उनकी मुकेश भट्ट के साथ हुई फोन बातचीत की रिकॉर्डिंग लीक कर दी। इस ऑडियो ने पूरे विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है।
-इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में दिव्या खोसला फिल्म मेकर मुकेश भट्ट से सवाल करती हैं कि क्या उन्होंने उन पर फ्रॉड और पब्लिसिटी स्टंट जैसे आरोप लगाए हैं। इस पर मुकेश भट्ट जवाब देते हैं- ना मेरे को किसी ने पूछा, ना मैंने किसी को बोला। ये सब उन लोगों ने किया है जिनका इसमें स्वार्थ है।
-इसके बाद दिव्या खोसला बताती हैं कि ये आर्टिकल उनके जन्मदिन पर पब्लिश हुए थे, जिस पर मुकेश भट्ट कहते हैं- ये सब प्लान किया गया है। कोई तुम्हें नुकसान पहुंचाना चाहता है। टाइमिंग देखो, ये दूसरे कैंप की चाल है।
-रिकॉर्डिंग में मुकेश भट्ट आगे कहते हैं- इस पर रिएक्ट मत करो बेटा। ये बेवकूफी भरी बातें हैं। हमारे रिश्ते से ज्यादा अहम कुछ नहीं। इसके बाद दिव्या खोसला कहती हैं- मैं सदमे में हूं। इंडस्ट्री माफिया को बेनकाब करने का वक्त है। दिव्या खोसला ने रिकॉर्डिंग शेयर करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा है।
'इंडस्ट्री माफिया को उजागर करना जरूरी'
-दिव्या खोसला ने लिखा है- मैं इस पूरे खुलासे से बेहद सदमे में हूं। इंडस्ट्री में लॉबिंग, गेटकीपिंग और ग्रुपिज्म का आतंक बढ़ गया है। कुछ कैंप मिलकर असली टैलेंट को सिस्टम से बाहर धकेलने की कोशिश करते हैं।
-दिव्या खोसला ने आगे लिखा है- मेरे पास इस बातचीत को सार्वजनिक करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। अब समय आ गया है कि हम आवाज उठाएं और इंडस्ट्री माफिया को उजागर करें। मैं चुप नहीं बैठूंगी।
विवाद पर इंडस्ट्री की नजर
दिव्या खोसला द्वारा रिकॉर्डिंग लीक करने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज है और फैंस से लेकर इंडस्ट्री इनसाइडर्स तक सभी इस विवाद पर अपनी राय रख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications