'वो मेरी छाती पर बैठी और फिर', दिव्या भारती को लेकर मशहूर फिल्म मेकर का चौंकाने वाला खुलासा
Divya Bharti: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने हाल ही में दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आपको बता दें कि पहलाज निहलानी ने दिव्या भारती के साथ फिल्म 'शोला और शबनम' में काम किया था।
दिव्या भारती के साथ पहलाज निहलानी की पहली मुलाकात
फिलहाल फिल्म मेकर ने बताया है कि दिव्या भारती के साथ उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई थी और साल 1993 में दिव्या के अचानक निधन के बाद उन्होंने किन दर्दनाक पलों को करीब से महसूस किया था।

दिव्या भारती की तस्वीरों ने खुश नहीं थे फिल्म मेकर
-पहलाज निहलानी ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि संगीत निर्देशक जतिन ने ही सबसे पहले उन्हें दिव्या भारती से मिलवाया था। उन्होंने कहा- पहली बार जब मैंने दिव्या भारती की तस्वीरें देखी थीं तो मुझे ज्यादा अच्छा प्रभाव नहीं पड़ा था क्योंकि मैं हमेशा कलाकारों का आंकलन तस्वीरों से ही करता था।
-पहलाज निहलानी ने आगे कहा- उस समय दिव्या भरती की फोटोज में वो थोड़ी भारी लग रही थीं। कुछ महीने बाद जतिन खुद दिव्या भारती को मेरे पास लेकर आया था। उस समय मैं अपनी फिल्म 'शोला और शबनम' की शूटिंग में बिजी था।
पहलाज निहलानी ने दिव्या भारती को दी थी वजन कम करने की सलाह
पहलाज निहलानी ने कहा- मैंने दिव्या भारती को देखने के बाद कहा था कि अगर वो थोड़ा वजन कम कर लें तो उन्हें फिल्म में मौका दिया जा सकता है। इसके बाद जब दिव्या भारती दूसरी बार मेरे सामने आईं, तब वह फिट लग रही थीं। मैंने कहा कि अब वह कल से शूटिंग शुरू कर सकती हैं।
1993 में दिव्या भारती की अचानक हो गई थी मौत
-साल 1993 में दिव्या भारती की अचानक मौत हो जाने की घटना को याद करते हुए पहलाज निहलानी ने इमोशनल होते हुए कहा- जब दिव्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब वह बिल्कुल अकेली थीं। वहां उनका कोई नहीं था। जैसे ही मुझे खबर मिली, मैं तुरंत अस्पताल पहुंचा था। लेकिन तब तक उनके परिवार का कोई सदस्य वहां नहीं पहुंचा था।
-पहलाज निहलानी ने फिल्म 'शोला और शबनम' की शूटिंग के दिनों की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया- दिव्या भारती बहुत ही समर्पित और मेहनती एक्ट्रेस थीं। रात को शूटिंग के दौरान उनके पैर में कील चुभ गई थी। बावजूद इसके वह सुबह 6 बजे एक गाने की शूटिंग के लिए तैयार थीं। मैंने उन्हें समझाया और शूटिंग कैंसिल कर दी।
'दिव्या भारती मेरे रूम में आई और मेरी छाती पर बैठ गई'
-वहीं दिव्या भारती के चुलबुले स्वभाव को याद करते हुए पहलाज निहलानी ने कहा- सुबह की शूटिंग कैंसिल होने के बाद मैं सो रहा था। तभी दिव्या हाउसकीपिंग से दरवाजा खुलवाकर मेरे कमरे में आ गईं और सीधे मेरी छाती पर बैठकर बोलीं- उठो! मेरी पत्नी भी चौंक गईं और पूछा- ये लड़की कौन है? हम दोनों उसकी हरकत देखकर हैरान रह गए थे।
-पहलाज निहलानी की इन यादों से साफ है कि दिव्या भारती न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं, बल्कि उनकी शख्सियत भी उतनी ही चुलबुली और समर्पित थी। उनकी अचानक मौत आज भी बॉलीवुड के लिए एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications