2 साल बाद हुआ Disha Salian सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, मंगेतर रोहन राय ने बताया क्या हुआ उस रात
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने साल 2020 में सुसाइड कर लिया था। अब दो साल बाद उनके मंगेतर रोहन राय ने बताया कि उनके साथ उस रात क्या कुछ हुआ था।
Disha Salian Case: दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने आज से 2 साल पहले जून 2020 में 12 मंजिला इमारत से कूद कर सुसाइड कर लिया था। हालांकि उस वक्त तमाम तरह के दावे किए जा रहे थे कि ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। लेकिन बाद में पुलिस ने इस मामले को सुसाइड बताया ये केस बंद कर दिया था। हालांकि इस मामले में लगभग 2 साल बाद दिशा के मंगेतर रोहन राय का बयान सामने आया है।

दिशा सालियान के मंगेतर ने खोला सुसाइड का राज
आपको बता दें कि ये रोहन राय वहीं है जिनका नाम दिशा सालियान की सुसाइड मिस्ट्री में जोड़ा गया था। अब उन्होंने 2 साल बाद ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि दिशा की मौत की वजह से उनकी जिंदगी में किस तरह के बदलाव आए। साथ ही उन्होंने उस सुसाइड की रात को लेकर कई बड़े खुलासे किए।

दिशा की मौत के 3 महीने बाद लौटे मुंबई
रोहन राय ने अपने इंटरव्यू में बताया कि, जब तक इस केस की पूछताछ चल रही थी तब वह मुंबई में ही थे। लेकिन बाद में वह दिशा के पैरेंट्स के साथ दिसंबर, 2020 में अपने पापा के होमटाउन गांधीधाम चले गए थे। हालांकि जैसे ही स्थिति थोड़ी संभलने लगी तो उन्होंने मुंबई आने का वापस फैसला किया। उन्होंने कहा कि, मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि इसका मुझपर और मेरे परिवार पर क्या असर पड़ सकता है।

देर रात की थी पार्टी
रोहन राय ने आगे बताया कि, जिस दिन दिशा सालियान ने सुसाइड किया था उस रात क्या-क्या हुआ। उन्होंने कहा कि, 'मैं और मेरे चार दोस्त उसके फ्लैट पर उसे चीयर अप करने के लिए आए थे। दो-तीन दिन तो हम ड्रिंक करते रहे। दिशा ने अपनी ड्रिंक्स में कुछ मिला लिया क्योंकि उससे उसकी हालत और खराब हो जाती'।

सुसाइड से पहले क्या कुछ हुआ?
रोहन राय ने आगे बताया कि, 'दिशा को आखिरी कॉल उसके स्कूल के दोस्त का लंदन से आया था। सबकुछ पांच मिनट में हुआ। मैंने दिशा से फोन लेकर उस दोस्त से बात की। उसके बाद दिशा अपने बेडरूम में चली गई। कुछ देर तक वह नहीं आई तो मैं उसके कमरे में दरवाजा खटखटाने गया लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि कमरे का दरवाजा उस वक्त बंद नहीं था।'

खुली थी रूम की खिड़की और फिर....
रोहन राय आगे कहते हैं कि, मैंने दरवाजा खोला तो देखा कि पूरे बिस्तर पर शराब फैली हुई थी। मुझे लगा शायद वो वॉशरूम में होगी तभी मैं वापस चला गया। जब मैंने देखा दिशा वापस नहीं तो मैं फिर से एक दोस्त के साथ गया और दरवाजा खटखटाया। लेकिन तब भी दिशा की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। हमने उसे पूरे फ्लैट में देख लिया था लेकिन वो नहीं मिली। जिसके बाद हम फिर से मास्टर बेडरूम में गए तभी मैंने वहां देखा कि, रूम की खिड़की खुली थी। मैंने वहां से नीचे देखा तो पाया कि उसका पायजामा ग्राउंड पर दिखाई दे रहा था। ये देख मैं सन्न रह गया और मैंने खुद को थप्पड़ मारा और होश में लाया। वह एक बुरे सपने जैसा था।

दिशा सालियान के बाद सुशांत सिंह की हुई मौत
आपको बता दें कि दिशा सालियान के सुसाइड के बाद 14 जून 2022 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सामने आई थी। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि इस मामले में सीबीआई ने जांच की लेकिन उनको कोई बड़ा सबूत हाथ नहीं लगा। जिसके बाद इस केस को सुसाइड बताकर बंद कर दिया गया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications