टाइगर श्रॉफ नहीं, इस शख्स के प्यार में डूब गई थीं दिशा पाटनी, फिर'गे रिलेशन' ने तबाह कर दी जिंदगी
Disha Patani-Parth Samthaan Love Story: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि गत 12 सितंबर 2025 की तड़के 3.30 बजे बरेली स्थित उनके घर पर बाइक सवार 2 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग
दिशा पाटनी के परिवार में उनकी बहन खुशबू पाटनी, भाई सूर्यवंशी पाटनी, पिता जगदीश सिंह पाटनी और मां पद्मा पाटनी हैं। घटना के वक्त ये सभी लोग घर में ही मौजूद थे। वहीं घटना के बाद एक्ट्रेस के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

दिशा पाटनी की बहन खुशबू के बयान के चलते मचा हंगामा
जानकारी के अनुसार गोल्डी बरार ग्रुप ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। दरअसल ये हमला दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी के हालिया विवाद से जुड़ा हुआ है। दरअसल कुछ समय पहले ही दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया था।
दिशा पाटनी के पिता ने दर्ज कराई FIR
-इसके बाद खुशबू पाटनी का ये कमेंट गलत तरीके से पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज के नाम से जोड़ा गया, जिससे विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया। फिलहाल दिशा पाटनी के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है और पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
-आपको बता दें कि खुशबू पाटनी की बहन दिशा पाटनी एक जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। दिशा की हॉटनेस और शानदार एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन और अलग-अलग रोल निभाए हैं।
-बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी की लव स्टोरी तो सबके बीच चर्चित रही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिशा एक समय पर टीवी के हैंडसम स्टार पार्थ समथान को भी डेट कर चुकी हैं।
दिशा पाटनी और पार्थ समथान की लव स्टोरी
-साल 2013 में दिशा पाटनी और पार्थ समथान एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। दोनों को अक्सर पार्टीज, इवेंट्स और सोशल गेदरिंग में साथ देखा जाता था। लंबे समय तक दोनों की जोड़ी फैंस के बीच बेहद पॉपुलर रही थी।
-पार्थ समथान और दिशा पाटनी टीवी के फेमस सीरियल कैसी ये यारियां के दिनों में भी अच्छे दोस्त थे। दोनों की एक फोटो काफी वायरल हुई थी जिसमें दिशा पाटनी और पार्थ समथान एकसाथ मस्ती करते दिखाई दे रहे थे। उस समय दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी।
पार्थ समथान गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के लिए थे पजेसिव
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्थ समथान अपनी लेडी लव दिशा पाटनी को लेकर काफी पजेसिव रहते थे। उनकी कई बुरी आदतें थीं जिनमें दिशा का फोन चेक करना और उन पर शक करना, शामिल था जो कि एक्ट्रेस को बिल्कुल भी पसंद नहीं था।
-बॉयफ्रेंड पार्थ समथान के इस बर्ताव से परेशान होकर दिशा पाटनी ने भी एक बार उनका फोन चेक करने का फैसला किया था। इसी दौरान दिशा को पता चला कि उनके बॉयफ्रेंड पार्थ समथान उन्हें धोखा दे रहे हैं।
दिशा पाटनी ने लिया ब्रेकअप का फैसला
-पार्थ समथान के धोखा देने की बात सामने आते ही दिशा पाटनी ने उनसे ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया था। दिशा खुद पार्थ से अलग होना चहती थीं। उन्होंने खुद ब्रेकअप की पहल की और कुछ ही समय में दोनों की राहें अलग हो गईं।
-दिशा पाटनी और पार्थ समथान के रिश्ते के खत्म होने के पीछ की असली वजह कोई लड़की नहीं बल्कि एक मर्द था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्थ समथान गे थे। वह टीवी इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ रिलेशन में आ गए थे। पार्थ और विकास के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दिशा ने ये देखकर पार्थ से दूरी बनाने का फैसला कर लिया था।
एकता कपूर ने की थी इस गे रिश्ते की पुष्टि
पार्थ समथान और विकास गुप्ता के रिश्ते को लेकर पहले बहुत अटकलें लगती रही थीं, लेकिन बाद में टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इसे पब्लिकली कंफर्म किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों साथ में थाईलैंड भी घूमने गए थे। कहा जाता है कि विकास गुप्ता ने पार्थ समथान को टीवी इंडस्ट्री में करियर बनाने में भी मदद की थी।












Click it and Unblock the Notifications