Disha Patani के बर्थडे पर एक्स ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज यानी 13 जून को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने एक पोस्ट शेयर किया।
Disha Patani Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत डीवा दिशा पाटनी आज यानी 13 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनको बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। इस बीच दिशा के एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने भी उनके लिए खास पोस्ट शेयर किया।
टाइगर श्रॉफ ने दिशा को किया बर्थडे विश
टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिशा पाटनी संग एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। जिसमें दोनों किसी थिएटर के बाहर फैंस के साथ फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। दिशा को जन्मदिन विश करते हुए टाइगर ने एक प्यार भरा नोट लिखा, 'आपका आगे आने वाला समय बहुत अच्छा हो। अपनी हंसी, प्यार को बढ़ाते रहिए। हैप्पी बर्थडे दिशा'।

टाइगर की मां ने भी शेयर किया पोस्ट
इसके अलावा टाइगल श्रॉफ मां आयशा श्रॉफ से भी दिशा पाटनी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिशा संग कुछ तस्वीरें शेयर की और एक्ट्रेस बर्थडे विश किया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन पर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे दिशू. मेरी सबसे फेवरेट शॉपिंग पार्टनर।' इसका जवाब देते हुए दिशा पाटनी ने लिखा, 'आई लव यू आंटी'।
6 साल से कर थे डेट
बता दें कि, साल 2016 में म्यूजिक वीडियो बेफिक्रा में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने साथ काम किया था। इसके बाद से दोनों के लव अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने लगभग एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया। लेकिन पिछले साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
इस वजह से हुआ था ब्रेकअप
जानकारी के मुताबिक, दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ से शादी की बात कही थी लेकिन एक्टर ने उनको इससे साफ मना कर दिया था जिसके बाद उन्होंने ब्रेकअप देने का फैसला किया। भले ही दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हों लेकिन ब्रेकअप के बावजूद वह आज भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। हालांकि फैंस अब भी उम्मीद लगा रहे हैं कि दोनों एक बार फिर साथ वापस रिलेशनशिप में आ जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications